इन कोर्सेज में मिलेगा प्रवेश
आईएनआई सीईटी परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों को MD, MS, DM, MCh और MDS जैसे कोर्सेज में प्रवेश दिया जाएगा। इस परीक्षा के जरिए देशभर के 19 AIIMS कैंपस, JIPMER पुडुचेरी, PGIMER चंडीगढ़, NIMHANS बेंगलुरु और SCTIMST तिरुवनंतपुरम जैसे प्रमुख संस्थानों में दाखिला मिलता है।
एडमिट कार्ड में होंगे ये जरूरी विवरण
एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर, परीक्षा की तारीख और समय, परीक्षा केंद्र का नाम और पता सहित अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें।
परीक्षा केंद्र पर ये दस्तावेज ले जाना जरूरी
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध सरकारी फोटो आईडी प्रूफ भी लेकर जाना होगा। इसके अलावा जरूरी दस्तावेज और प्रमाण पत्र भी साथ रखना अनिवार्य होगा। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध AIIMS INI CET Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अपना Applicant ID, Password और Captcha Code दर्ज करें।
- लॉगिन करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- सभी जानकारियां ध्यान से जांचें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड कर कम से कम दो प्रिंटआउट निकाल लें।
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें और एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने पर तुरंत एम्स प्रशासन से संपर्क करें।