फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: AIIMS में बढ़ीं MBBS के लिए 200 सीटें, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

Sat, 03 Feb 2018 02:45 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की प्रवेश परीक्षा 26 व 27 मई, 2018 को आयोजित होगी। इस बार 200 सीटें बढ़ाई गई हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 5 फरवरी से 5 मार्च तक होंगे। नई दिल्ली सहित इस साल 9 एम्स में एमबीबीएस की कुल 907 सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे।

विज्ञापन


इनमें नई दिल्ली, जोधपुर, पटना, भोपाल, भुवनेश्वर, ऋषिकेश, रायपुर के साथ नागपुर (महाराष्ट्र) तथा गुंटूर (आंध्रप्रदेश) स्थित एम्स शामिल हैं। प्रत्येक एम्स में 50 सीटें सामान्य वर्ग, 27 ओबीसी, 15 एससी, 8 एसटी एवं 3 सीटें दिव्यांग वर्ग के लिए निर्धारित हैं। 200 सीटें बढ़ने से परीक्षार्थियों की संख्या 3 लाख से अधिक होने की उम्मीद है। इस वर्ष महाराष्ट्र व आंध्रप्रदेश में 2 नए एम्स खुले हैं।

एम्स, नई दिल्ली के सहायक परीक्षा नियंत्रक द्वारा शुक्रवार को जारी प्रवेश सूचना के अनुसार, विद्यार्थी अधिकृत वेबसाइट www.aiimsexam.org पर 5 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन कर विवरण देख सकेंगे।
विज्ञापन


सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये तथा एससी, एसटी वर्ग के लिए 800 रुपये है। दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए आवेदन नि:शुल्क रहेगा। परीक्षा की पात्रता के लिए सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 12वीं बोर्ड में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी व इंग्लिश में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक तथा एससी, एसटी व दिव्यांग वर्ग के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। आवेदक को फोटो, हस्ताक्षर एवं अंगूठे का निशान स्कैन कर 50 से 100 केबी की फाइल में अपलोड करना होगा। 

विज्ञापन

दो पारियों में होगी परीक्षा

कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा देश के 29 राज्यों के 167 शहरों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर दो पारियों में सुबह 9:00 बजे से 12:30 बजे तथा अपराह्न 3:00 से शाम 6:30 बजे तक होगी। साढे़ तीन घंटे के पेपर में 200 अंकों के 200 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी के 60-60, जनरल नॉलेज के 10 तथा एप्टीट्यूड व लॉजिकल थिंकिंग के 10 सवाल होंगे। प्रत्येक सवाल 1 अंक का होगा तथा गलत उत्तर होने पर एक तिहाई अंक की निगेटिव मार्किंग रहेगी।   

इसलिए कठिन है एम्स परीक्षा
मेडिकल की सबसे कठिन एम्स प्रवेश परीक्षा में गत वर्ष केवल 1.72 प्रतिशत विद्यार्थियों को सीट मिल सकी थी। एम्स-यूजी, 2017 में 3.64 लाख स्टूडेंट रजिस्टर्ड हुए थे, जिनमें से 2,84,737 ने पेपर दिया। इसमें 1.50 लाख छात्र तथा 1.34 लाख छात्राएं थी। 11 थर्ड जेंडर थे। परीक्षा में 4905 स्टूडेंट क्वालिफाई हुए, जिसमें 2209 को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था।

दो पारी के अंकों से मिलेगा परसेंटाइल स्कोर
एम्स द्वारा मेरिट सूची मे दोनों पारियों के अंकों को नॉर्मलाइज कर परसेंटाइल से ऑल इंडिया रैंकिंग दी जाती है। गत वर्ष सामान्य वर्ग की कटऑफ 99.0014 परसेंटाइल, ओबीसी में 97.4205 तथा एससी, एसटी वर्ग में 94.1220 परसेंटाइल कटऑफ रही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें