फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU ECA Admission: ईसीए एडमिशन के लिए कब से शुरू होगा ट्रायल? डीयू ने बताया संभावित तारीख, जारी हुई गाइडलाइंस

Sat, 04 Jul 2026 01:17 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

DU ECA Admission: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में ईसीए कोटे के तहत दाखिले के लिए ट्रायल 15 जुलाई से शुरू होने की संभावना है। विश्वविद्यालय ने इसके लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।  
 
विज्ञापन
DU ECA Admission - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DU: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में ECA (एक्स्ट्रा-करिकुलर एक्टिविटीज) कोटे के तहत एडमिशन के लिए फिजिकल ट्रायल की संभावित तारीख जारी की है। ट्रायल का पूरा शेड्यूल विश्वविद्यालय के एडमिशन पोर्टल पर जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि ट्रायल की तारीख और केंद्र से जुड़ी जानकारी उम्मीदवारों को अलग से नहीं भेजी जाएगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने ECA वर्ग के अनुसार ट्रायल सेंटर और संभावित तिथियों की जानकारी के लिए नियमित रूप से DU की एडमिशन वेबसाइट देखते रहें।

ट्रायल में क्या-क्या साथ ले जाना होगा?

विश्वविद्यालय के अनुसार, उम्मीदवारों को अपनी ECA श्रेणी के लिए निर्धारित ट्रायल सेंटर पर ही पहुंचना होगा। ट्रायल के समय रजिस्ट्रेशन के दौरान अपलोड किए गए सभी ECA प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियां और CUET स्कोरकार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को यात्रा और ठहरने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।

कैसे होगा मूल्यांकन?

उम्मीदवारों को अपनी प्रस्तुति के लिए आवश्यक सभी उपकरण, वाद्ययंत्र, कॉस्ट्यूम, प्रॉप्स या स्टेशनरी खुद लेकर आनी होगी। इन वस्तुओं को किसी अन्य उम्मीदवार से लेना या साझा करना अनुमति नहीं होगी। विश्वविद्यालय ने बताया है कि ट्रायल के लिए कोई निर्धारित सिलेबस नहीं होगा और मूल्यांकन संबंधित ECA गतिविधि में उम्मीदवार की प्रतिभा और प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

देखें आधिकारिक अधिसूचना

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रायल के दौरान इन नियमों का रखना होगा ध्यान

  • ECA ट्रायल में मूल्यांकन और अंक देने संबंधी असेसमेंट कमेटी का फैसला अंतिम होगा।
  • ट्रायल के बाद शिकायत या दोबारा मौका देने का कोई प्रावधान नहीं है।
  • ट्रायल की ऑडियो या वीडियो रिकॉर्डिंग करना प्रतिबंधित है।
  • बिना अनुमति के मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, इंटरनेट या AI टूल्स का उपयोग करने पर उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।
  • सभी उम्मीदवार अपनी जिम्मेदारी और जोखिम पर ट्रायल में भाग लेंगे।
  • ट्रायल के दौरान बीमारी या चोट लगने पर कोई विशेष छूट नहीं दी जाएगी।
  • ECA श्रेणियों में क्रिएटिव राइटिंग, डिबेट, डांस, डिजिटल मीडिया, फाइन आर्ट्स, म्यूजिक, थिएटर, क्विज, डिविनिटी और योग शामिल हैं।
  • क्रिएटिव राइटिंग और डिबेट के विषय ट्रायल के समय ही बताए जाएंगे।
  • डांस, म्यूजिक और थिएटर के उम्मीदवारों को 3 से 5 मिनट की प्रस्तुति तैयार करनी होगी।
  • डिजिटल मीडिया के उम्मीदवारों को अपने उपकरण और पुराने कार्यों की कॉपी साथ लानी होगी।
  • डिजिटल मीडिया ट्रायल में इमेज एडिटिंग सॉफ्टवेयर, फिल्टर और AI आधारित टूल्स के उपयोग की अनुमति नहीं होगी।
  • क्विज श्रेणी के उम्मीदवारों का मूल्यांकन लिखित राउंड के माध्यम से करंट अफेयर्स और सामान्य ज्ञान के आधार पर किया जाएगा।

यूनिवर्सिटी ने कहा है कि सिर्फ खास मामलों में ही ट्रायल की तारीखें बदलने का अनुरोध किया जा सकता है, जैसे कि बाहर से आने वाले उम्मीदवारों को यात्रा के टिकट न मिल पाना; इसके लिए ECA कमिटी की मंजूरी जरूरी होगी। किसी कैटेगरी के लिए तय तारीखें बीत जाने के बाद ट्रायल की तारीखें दोबारा तय नहीं की जाएंगी, चाहे वजह मेडिकल ही क्यों न हो।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें