फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहल : तकनीकी कॉलेजों के विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ रोजगार की ट्रेनिंग भी दी जाएगी, एआईसीटीई ने किया टाई-अप

Sat, 29 Apr 2023 12:45 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AICTE New Initiative: इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी और आर्किटेक्चर कॉलेजों के छात्रों को अब पढ़ाई के साथ-साथ रोजगार की ट्रेनिंग भी मिलेगी।
विज्ञापन
AICTE (एआईसीटीई) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AICTE New Initiative: इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी और आर्किटेक्चर कॉलेजों के छात्रों को अब पढ़ाई के साथ-साथ रोजगार की ट्रेनिंग भी मिलेगी। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने तकनीकी कॉलेजों के छात्रों को डिजिटल अर्थव्यवस्था के अनुरूप रोजगार से जोड़ने का फैसला लिया है। इसमें एंप्लॉयाबिलिटी लाइफ संस्था सहयोग करेगी। 

विज्ञापन

एआईसीटीई के अध्यक्ष प्रोफेसर टीजी सीताराम ने बताया कि छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों को भी ट्रेनिंग की जरूरत है। छात्रों को भविष्य की जरूरत और रोजगार के तहत शिक्षा देने की जरूरत है। दरअसल, डिजिटल अर्थव्यवस्था के अनुरूप रोजगार की तैयारी होनी चाहिए।

शिक्षा ईको सिस्टम के विकास के साथ शिक्षकों को भी उसी अनुरूप काम करने और भविष्य में रोजगार के अवसर और इंडस्ट्री 4.0 के लिए छात्रों और हितधारकों को उसी माहौल में तैयार करना होगा। ट्रेनिंग में छात्रों का ऑनलाइन करिअर डेवलेपमेंट होगा।
 

वहीं, एंप्लॉयाबिलिटी लाइफ संस्था के कार्यकारी उपाध्यक्ष राजा दासगुप्ता के मुताबिक, एआईसीटीई के मान्यता प्राप्त सभी संस्थानों और कॉलेजों के छात्रों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत ट्रेनिंग दी जाएगी।
 
विज्ञापन

इसमें छात्रों को माइंडसेट ग्रोथ, इंफ्लुएंस, डिजिटल इंटेलिजेंस, करिअर इंटेलिजेंस और कल्चरल इंटेलिजेंस की जानकारी मिलेगी। इसके अलावा करिअर डेवलपमेंट सेशन, फैकल्टी डेवलपमेंट, और औद्योगिक शिक्षा की जानकारी भी शामिल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें