फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AICTE: 2022 तक नहीं खुलेंगे नए इंजीनियरिंग कॉलेज, 50 फीसदी सीटें अब भी खाली

Sat, 15 Feb 2020 11:34 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
aicte
विज्ञापन

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई), साल 2022 तक नए बीटेक संस्थानों के लिए कोई आवेदन स्वीकार नहीं करेगा। बता दें, साल 2019-20 में छात्रों का रुझान इंजीनियरिंग के प्रति कम पाया गया, जिसके कारण एआईसीटीई ने फैसला किया है। 

विज्ञापन


आकड़ों के अनुसार-

  • आकड़ों के मुताबिक 50 फीसदी इंजिनियरिंग की सीटें खाली रह गई हैं। 
  • साल 2019-20 में इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की 14 लाख, डिप्लोमा की 11 लाख और पोस्ट ग्रेजुएट की 1.8 लाख सीटें हैं, यानी कुल 27 लाख सीटें तय हैं।
  • लेकिन आंकड़ें बताते हैं कि सात लाख ग्रेजुएशन के छात्रों को मिलाकर कुल 13 लाख छात्रों ने प्रवेश लिया है।यानी 15 लाख सीटें खाली रह गई हैं।
  • एआईसीटीई ने इससे संबंधित एक नोटिस भी जारी किया है, जिसके मुताबिक इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा/ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट के नए इंस्टीट्यूट को परिषद मंजूरी नहीं देगा।
  • साल 2019 में सिर्फ 6 लाख ग्रेजुएट्स स्टूडेंट्स का कैंपस प्लेसमेंट हुआ।
  • छात्रों की गिरती संख्या के चलते साल 2015 से 2019 के बीच कुल 518 इंजीनियरिंग कॉलेज बंद हो चुके हैं।
  • अगर कोई कॉलेज नए कोर्स की शुरुआत करना चाहता है तो उसके लिए मंजूरी दी जाएगी। 

ये भी पढ़ें- CBSE 10वीं-12वीं की परीक्षा शुरू, बोर्ड ने कहा - इन 10 निर्देशों का पालन करें विद्यार्थी

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें