AIBE XXII Registration 2026: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने आज, 19 अगस्त, 2026 से अखिल भारतीय बार परीक्षा (AIBE) 22 के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। योग्य विधि स्नातक और पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार 29 नवंबर को होने वाली परीक्षा के लिए एआईबीई की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी होगी, निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा और समय सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे।
क्या है आवेदन के लिए योग्यता?
AIBE XXII के लिए वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने BCI से मान्यता प्राप्त संस्थान से 3 वर्षीय या 5 वर्षीय LLB कोर्स पूरा किया है। अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर के LLB छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उनके पिछले सेमेस्टर में कोई बैकलॉग नहीं होना चाहिए।
इतना लगेगा आवेदन शुल्क
सामान्य, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 3,500 रुपये है। वहीं, SC, ST और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 2,500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। LLB पूरा कर चुके लेकिन अभी डिग्री प्राप्त नहीं करने वाले या स्टेट बार काउंसिल में पंजीकृत नहीं उम्मीदवार भी BCI के नियमों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तारीखें
| आयोजन |
तारीख |
| AIBE 22 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू |
19 अगस्त 2026 |
| रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख |
27 अक्तूबर 2026 |
| ऑनलाइन फीस जमा करने की अंतिम तारीख |
28 अक्तूबर 2026 |
| आवेदन में सुधार की अंतिम तारीख |
28 अक्तूबर 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी |
30 अक्तूबर 2026 |
| AIBE 22 परीक्षा |
14 नवंबर 2026 |
| अस्थायी परिणाम |
7 से 10 जनवरी 2027 |
इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
आवेदन करते समय उम्मीदवारों को पासपोर्ट साइज फोटो, स्कैन किए हुए हस्ताक्षर, LLB की डिग्री और मार्कशीट तैयार रखनी चाहिए। यदि लागू हो तो स्टेट बार काउंसिल का नामांकन प्रमाण पत्र, अधिवक्ता पहचान पत्र, श्रेणी प्रमाण पत्र और दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी देना होगा। इसके अलावा वैध फोटो पहचान पत्र और, यदि उपलब्ध हो, LLM की डिग्री व मार्कशीट भी तैयार रखें।