फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIBE-XV: 30 जनवरी को जारी होगी ऑल इंडिया बार परीक्षा की उत्तर कुंजी, मार्च के पहले हफ्ते में आएगा रिजल्ट

Thu, 28 Jan 2021 02:42 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
AIBE-XV उत्तर कुंजी
विज्ञापन

AIBE-XV Answer Key 2020: बार काउंसिल ऑफ इंडिया की तरफ से ऑल इंडिया बार परीक्षा की उत्तर कुंजी 30 जनवरी को जारी होगी।AIBE-XV परीक्षा की उत्तर कुंजी शनिवार 30 जनवरी को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इस बात की जानकारी बार काउंसिल ऑफ इंडिया की आधिकारिक अधिसूचना में दी गई है। गौरतलब है कि ऑल इंडिया बार एग्जाम (AIBE XV) इसी महीने की 24 तारीख को आयोजित हुआ था। इस परीक्षा में करीब 1.20 लाख वकीलों ने हिस्सा लिया था। 

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-MHT CET 2020: पांच वर्षीय एलएलबी के लिए लॉ काउंसलिंग 2020 फाइनल मेरिट लिस्ट जारी, ऐसे देखें


ऑल इंडिया बार एग्जाम देशभर के 52 शहरों के 154 केंद्रों पर आयोजित हुआ था। आपको बता दें कि वकील के तौर पर करियर शुरू करने के लिए एआईबीई परीक्षा पास करना अनिवार्य होता है। इस राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा को बीसीआई आयोजित कराती है। पहले से रजिस्टर्ड वकील व लॉ स्नातक छात्र अखिल भारतीय बार परीक्षा में हिस्सा लेते हैं और इसमें पास होने के बाद उनको अदालतों में प्रक्टिस की मान्यता मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधिकारिक वेबसाइट
allindiabarexamination.com

अभ्यर्थी बार काउंसिल ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। इलरे अवाला, नीचे बताए जा रहे स्टेप्स के जरिए भी विद्यार्थी अपनी उत्तर कुंजी देख सकते हैं। लॉ ग्रेजुएट या फाइनल ईयर लॉ के जो छात्र इस परीक्षा में बैठे थे, वे आंसर-की को डाउनलोड कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- कॉलेज की फीस भरने के लिए मनरेगा में मजदूर बनी इंजीनियर, जानिए क्या है कहानी?


ऐसे चेक करें AIBE XV उत्तर कुंजी
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com है।
-यहां आपको होम पेज पर ही ‘AIBE XV आंसर की’ का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद पीडीएफ के तौर पर आपकी उत्तर कुंजी खुल जाएगी।
-आप अपनी उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।

अभ्यर्थी उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति भी उठा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें