ऑल इंडिया बार परीक्षा यानी AIBE XIV के परिणाम जारी हो गए हैं। बता दें कि उम्मीदवार के लिए रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार के लिए परीक्षा 15 सितंबर, 2019 को आयोजित की गई थी। जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित थे, वे आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com से अपना परिणाम देख सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक के माध्यम से भी अपना परिणाम देख सकते हैं। ध्यान दें कि कुछ परीक्षा केंद्रों के परिणामों को रोक दिया गया है।
एआईबीई एक एग्जिट परीक्षा है, जिसे एक वकील को दो साल के भीतर पास करना होता है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा "सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस" से सम्मानित किए जाने के लिए एक वकील को एआईबीई परीक्षा उत्तीर्ण करनी चाहिए।
ये भी पढ़ें : नौकरी छोड़ी, दो साल के बच्चे और परिवार को संभालते हुए बिना कोचिंग बनीं IAS अधिकारी, जानें कैसे
बता दें कि जिन परीक्षा केंद्रों के परिणाम रोक दिए गए हैं, निम्न केंद्रों के नाम इस प्रकार हैं-
- केंद्र कोड -15 (विशाखापत्तनम)
- केंद्र कोड- 35 (भोपाल)
- केंद्र कोड -36 (जबलपुर)
- केंद्र कोड- 53 (इलाहाबाद)
- केंद्र कोड- 54 (इलाहाबाद)
- केंद्र कोड- 55 (इलाहाबाद)
- केंद्र कोड- 56 (इलाहाबाद)
- केंद्र कोड- 57 (इलाहाबाद)
- केंद्र कोड- 58 (इलाहाबाद)
बता दें कि केंद्र पर आयोजित परीक्षा से संबंधित शिकायतों के कारण माननीय निगरानी समिति के निर्देशानुसार संबंधित केंद्र से संबंधित मामला अभी और लंंबा चल सकता है।
ये भी पढ़ें : मां ने सातवीं तो पिता ने तीसरी तक की है पढ़ाई, अब बेटा बना IAS, आखिर क्या थी ये 123 स्ट्रेटजी
अपनी परीक्षा का परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें...
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...