फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIBE 21 Final Answer Key: अखिल भारतीय बार परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी, कैसे लगाएं अपने स्कोर का अनुमान?

Sat, 11 Jul 2026 10:44 AM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AIBE 21 Final Answer Key 2026: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 21वीं अखिल भारतीय बार परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। इसकी मदद से अभ्यर्थी अपने संभावित स्कोर की गणना कर सकते हैं। उत्तर कुंजी के बाद अब परिणाम का इंतजार रहेगा, जिसके जल्द ही जारी होने की उम्मीद है।
 
विज्ञापन
Answer Key - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AIBE 21 Final Answer Key 2026: 21वीं ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE 21) में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने एआईबीई-21 की फाइनल आंसर की 2026 जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट से अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


फाइनल आंसर की के आधार पर एआईबीई-21 का परिणाम तैयार किया जाएगा और घोषित किया जाएगा। फाइनल आंसर की जारी होने के बाद अब उम्मीदवार इसमें किसी प्रकार की आपत्ति दर्ज नहीं करा सकेंगे।

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने एआईबीई-21 की फाइनल आंसर की सेट ए, सेट बी, सेट सी और सेट डी के लिए जारी की है। यह सभी भाषा संस्करणों पर समान रूप से लागू होगी। 

विज्ञापन

पहले जारी हुई थी प्रोविजनल आंसर की

बार काउंसिल ने 10 जून 2026 को प्रोविजनल आंसर की जारी की थी। इसके बाद उम्मीदवारों को 10 जून से 17 जून 2026 तक आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर दिया गया था। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की गई है।
  • प्रोविजनल आंसर की 10 जून 2026 को जारी हुई थी।
  • उम्मीदवार 17 जून 2026 तक आपत्ति दर्ज करा सकते थे।
  • सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की तैयार की गई।

एआईबीई-21 की मार्किंग स्कीम क्या है?

एआईबीई-21 परीक्षा में उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा। अच्छी बात यह है कि परीक्षा में गलत उत्तर देने पर किसी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं है। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे गए थे और अधिकतम अंक भी 100 निर्धारित हैं।
 
विवरण अंक
कुल प्रश्नों की संख्या 100
प्रति प्रश्न अंक 1
कुल अंक 100
नेगेटिव मार्किंग नहीं
 

AIBE 21 Result कब आएगा?

बार काउंसिल ऑफ इंडिया एआईबीई-21 का परिणाम फाइनल आंसर-की के आधार पर जारी करेगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, परिणाम 15 जुलाई से 18 जुलाई 2026 के बीच घोषित किया जा सकता है। हालांकि, परिणाम जारी होने की आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।
  • परिणाम फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार होगा।
  • रिजल्ट 15 से 18 जुलाई 2026 के बीच जारी होने की उम्मीद लगाई जा रही है।
  • परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
  • स्कोरकार्ड देखने के लिए लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन

उत्तर कुंजी कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार कुछ आसान चरणों का पालन करके फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
  • सबसे पहले आधिकारिक एआईबीई वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध AIBE 21 Final Answer Key वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर उत्तर कुंजी की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।
  • उत्तरों का मिलान करें और पीडीएफ डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य के लिए इसकी एक कॉपी सुरक्षित रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें