फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIBE 21 Exam: बार परीक्षा कल, 1:15 बजे बंद होगा गेट, इतने बजे हर हाल में पहुंच जाएं सेंटर, समझ लें गाइडलाइंस

Sat, 06 Jun 2026 06:09 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AIBE 21 Exam 2026 Guidelines: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 21वीं बार परीक्षा के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अभ्यर्थियों को 11:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। परीक्षा केंद्र का गेट 1.15 बजे बंद हो जाएगा। अभ्यर्थियों को गाइडलाइंस अच्छे से समझ लेनी चाहिए।
 
विज्ञापन
AIBE 21 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AIBE 21 Exam 2026: ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE XXI/21) में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ऐसे में उम्मीदवारों को परीक्षा के नियमों और सुरक्षा निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन


बीसीआई ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा से बाहर किया जा सकता है। यह परीक्षा वकालत का अभ्यास करने के लिए आवश्यक सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (COP) प्राप्त करने की प्रक्रिया का अहम हिस्सा है। 

Trending Videos

कब होगी परीक्षा?

बार परीक्षा 7 जून 2026 को ऑफलाइन (पेन और पेपर) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का शेड्यूल इस प्रकार है:
 
कार्यक्रम समय
परीक्षा तिथि 7 जून 2026
रिपोर्टिंग एवं बायोमेट्रिक सत्यापन शुरू सुबह 11:30 बजे
परीक्षा समय दोपहर 1:00 बजे से 4:00 बजे तक
गेट बंद होने का समय दोपहर 1:15 बजे
परीक्षा कक्ष छोड़ने की अनुमति शाम 4:00 बजे के बाद

बीसीआई ने साफ किया है कि दोपहर 1:15 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, चाहे देरी का कारण कुछ भी हो।
 

परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाना जरूरी है?

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निम्नलिखित दस्तावेज साथ ले जाने होंगे:
  • एडमिट कार्ड का स्पष्ट प्रिंटआउट
  • मूल आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, वोटर आईडी या राज्य बार काउंसिल का मूल एनरोलमेंट पहचान पत्र
  • नीले या काले रंग का बॉल प्वाइंट पेन

ध्यान रहे कि मोबाइल फोन में सेव एडमिट कार्ड स्वीकार नहीं किया जाएगा।

क्या ले जाने की अनुमति है?

  • केवल Bare Acts ले जाने की अनुमति होगी।
  • Bare Acts पूरी तरह साफ होने चाहिए।
उनमें किसी प्रकार की हस्तलिखित टिप्पणी, नोट्स, हाइलाइटिंग, समाधान या केस लॉ से संबंधित अतिरिक्त जानकारी नहीं होनी चाहिए।

कौन-कौन सी चीजें पूरी तरह प्रतिबंधित हैं?

बीसीआई ने कई वस्तुओं पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। जैसे:
  • टेक्स्टबुक्स
  • निजी नोट्स
  • गाइड बुक्स
  • अध्ययन सामग्री
  • स्मार्टवॉच
  • मोबाइल फोन
  • इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स
  • करेक्शन फ्लूइड या व्हाइटनर
  • किसी भी प्रकार की अनधिकृत सामग्री
 
यदि किसी अभ्यर्थी के पास प्रतिबंधित सामग्री पाई जाती है तो उसे तुरंत अयोग्य घोषित किया जा सकता है।

दिव्यांग उम्मीदवारों को मिलेगी अतिरिक्त सुविधा

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए विशेष प्रावधान भी किए हैं।
  • 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले उम्मीदवारों को प्रत्येक घंटे के लिए 20 मिनट अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
  • ऐसे उम्मीदवार स्क्राइब (लेखन सहायक) की सुविधा भी प्राप्त कर सकेंगे।
     
विज्ञापन

उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सलाह

परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक सत्यापन और सुरक्षा जांच की प्रक्रिया होगी। इसलिए अभ्यर्थियों को कम से कम 11:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है।

बीसीआई ने कहा है कि उम्मीदवार परीक्षा से पहले सभी दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़ लें और केवल अनुमत सामग्री के साथ ही परीक्षा केंद्र पहुंचें ताकि अंतिम समय में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें