परीक्षा से पहले जारी होगी एग्जाम सिटी स्लिप
एनटीए ने बताया है कि परीक्षा शहर सूचना पर्ची परीक्षा तिथि से लगभग 8 से 10 दिन पहले जारी की जाएगी। ऐसे में 22 जून को परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को 12 से 14 जून के बीच अपनी परीक्षा शहर संबंधी जानकारी मिल सकती है।
वहीं, एडमिट कार्ड अलग से परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे जारी होने के बाद अपने परीक्षा शहर, विषय कोड और शिफ्ट टाइमिंग की जानकारी ध्यान से जांच लें।
80 से अधिक विषयों की होगी परीक्षा
एनटीए द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार पांच परीक्षा दिनों में 80 से अधिक विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इनमें राजनीति विज्ञान, वाणिज्य, कंप्यूटर साइंस, इतिहास, मनोविज्ञान, अर्थशास्त्र, शिक्षा, विधि, प्रबंधन और अन्य प्रमुख विषय शामिल हैं।
अभ्यर्थियों को क्या करना चाहिए?
एनटीए ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक यूजीसी नेट पोर्टल पर नजर बनाए रखें। परीक्षा शहर सूचना पर्ची, एडमिट कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण अपडेट वहीं जारी किए जाएंगे।
यदि किसी उम्मीदवार को परीक्षा प्रक्रिया से संबंधित कोई समस्या आती है तो वह एनटीए की हेल्पलाइन और ईमेल सहायता सेवा का भी उपयोग कर सकता है।
यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अब अपने विषय की परीक्षा तिथि के अनुसार अंतिम चरण की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।