AIBE 20 Application Fees: इतना लगेगा आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 3,500 रुपये तय किया गया है, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के लिए 2,500 रुपये रखा गया है। गौरतलब है कि यह शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।
- सामान्य/ओबीसी उम्मीदवार: ₹3,500
- एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवार: ₹2,500
पात्रता की बात करें तो, जिन उम्मीदवारों ने तीन साल या पांच साल की एलएलबी की पढ़ाई पूरी कर ली है या आखिरी सेमेस्टर में हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, उनके पिछले सेमेस्टर में कोई बैकलॉग नहीं होना चाहिए। वहीं, जिन उम्मीदवारों ने डिग्री पूरी कर ली है लेकिन अभी किसी स्टेट बार काउंसिल में नामांकन नहीं कराया है, वे भी फॉर्म भरने के पात्र हैं।
ऐसे करें आवेदन
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट पर जाकर पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें। सबमिट करने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट लेना न भूलें। आवेदन करने के लिए इन चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी बुनियादी जानकारी भरकर पंजीकरण करें।
- लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन जमा कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें।