सीएसआईआर यूजीसी नेट के बारे में
सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा जेआरएफ, विश्वविद्यालयों में लेक्चररशिप (एलएस) असिस्टेंट प्रोफेसर पद की पात्रता और पीएचडी प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। यह परीक्षा साल में दो बार होती है। परीक्षा 5 पेपरों के लिए आयोजित की जाती है:
- केमिकल साइंसेज
- अर्थ, एटमोस्फरिक, ओशियन एंड प्लांटेरी साइंसेज
- लाइफ साइंसेसज
- फिजिकल साइंसेज
- मैथमेटिकल साइंसेज
जेआरएफ के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। एससी, एसटी, थर्ड जेंडर, पीडब्ल्यूडी, महिलाओं के लिए ऊपरी आयु सीमा 5 वर्ष तक और ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) के लिए 3 वर्ष तक बढ़ाई जा सकती है। हालांकि, लेक्चरशिप (एलएस) या असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए आवेदन करने के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है।
सीएसआईआर यूजीसी नेट हेल्पलाइन
अगर उम्मीदवारों को आवेदन करते समय किसी भी तरह की कोई परेशानी आती है तो वे हेल्पलाइन डेस्क 011-69227700 या 011-40759000 पर कॉल करके संपर्क कर सकते हैं। या फिर उम्मीदवार एनटीए को csirnet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क
- जनरल कैटेगरी- 1150 रुपये
- ईडब्ल्यूएस कैटेगरी, ओबीसी कैटेगरी- 600 रुपये
- एससी/एसटी/ दिव्यांग- 325 रुपये
फीस का भुगतान नेट बैकिंग, डेबिट या क्रेडिट कार्ड या यूपीआई से ऑनलाइन किया जा सकता है।