सीएसएबी सुपरन्यूमरेरी राउंड शेड्यूल जारी (प्रतीकात्मक)
- फोटो : freepik
AIBE 19 Exam 2024: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने ऑल इंडिया बार परीक्षा XIX (AIBE 19) 2024 के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। AIBE 19 परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रारंभ हो चुके हैं। परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (allindiabarexamination.com) पर पंजीकरण कर सकते है। ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर, 2024 है। परीक्षा 24 नवंबर को आयोजित की जाएगी। बता दें कि पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद, बीसीआई सुधार विंडो खोलेगा। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवार अपने आवेदन में 30 अक्तूबर तक सुधार कर सकते हैं। प्रवेश पत्र 18 नवंबर, 2024 को जारी किए जाएंगे।
आवेदन शुल्क
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सामान्य और ओबीसी श्रेणियों के उम्मीदवारों को 3,560 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 2,560 रुपये का भुगतान करना होगा।
आरक्षण
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सामान्य और ओबीसी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत 45% और विकलांग उम्मीदवारों और एससी / एसटी वर्ग के लिए 40% निर्धारित किया गया है।
AIBE 19 परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने के चरण
- चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट (allindiabarexamination.com) पर जाएं।
- चरण 2: 'पंजीकरण लिंक AIBE - XIX' विकल्प पढ़ने वाले लिंक पर क्लिक करें।
- चरण 3: निर्देश पढ़ें।
- चरण 4: खुद को पंजीकृत करें और आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र भरें।
- चरण 5: आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- चरण 6: अपना आवेदन जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट लें।
महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन पंजीकरण- 3 सितंबर, 2024
- ऑनलाइन मोड के माध्यम से भुगतान- 3 सितंबर, 2024
- ऑनलाइन पंजीकरण बंद की तिथि- 25 अक्टूबर, 2024
- ऑनलाइन मोड के माध्यम से भुगतान की अंतिम तिथि- 28 अक्टूबर, 2024
- पंजीकरण फॉर्म में सुधार की अंतिम तिथि- 30 अक्टूबर, 2024
- उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी करने की अवधि- 18 नवंबर, 2024