फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIBE 19: नामांकन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए खुला पोर्टल, रिजल्ट होल्ड वाले अभ्यर्थी तुरंत करें दस्तावेज अपलोड

Sat, 22 Mar 2025 05:42 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AIBE 19 Result: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 19वीं अखिल भारतीय बार परीक्षा के रिजल्ट होल्ड किए गए उम्मीदवारों के लिए नामांकन प्रमाण पत्र अपलोड पोर्टल खोला है। उम्मीदवार अब अपना दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
बार काउंसिल ऑफ इंडिया - फोटो : Official Website (https://allindiabarexamination.com/)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AIBE 19 Enrollment Certificate Upload: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने  19वीं अखिल भारतीय बार परीक्षा के रिजल्ट होल्ड किए गए उम्मीदवारों के लिए नामांकन प्रमाण पत्र अपलोड करने के लिए पोर्टल खोला दिया है। ये पोर्टल उन उम्मीदवारों के लिए खोला गया है जिनका रिजल्ट केवल गलत या अनुपलब्ध एनरोलमेंट सर्टिफिकेट के कारण होल्ड किया गया था। 

विज्ञापन


बीसीआई के अनुसार, जिन उम्मीदवारों ने एआईबीई 19 परीक्षा के दौरान एक अंडरटेकिंग साइन की थी, उन्हें भी अपने एनरोलमेंट सर्टिफिकेट को इसी पोर्टल पर अपलोड करना आवश्यक है ताकि उनका रिजल्ट प्रोसेस किया जा सके।  उम्मीदवार allindiabarexamination.com वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करके अपना एनरोलमेंट सर्टिफिकेट अपलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

'HOLD' स्थिति का मतलब क्या है AIBE 19 उम्मीदवारों के लिए?

यह महत्वपूर्ण है कि 'होल्ड' स्थिति का मतलब यह नहीं है कि उम्मीदवार स्थायी रूप से अयोग्य है या परीक्षा में फेल हो गया है। यह केवल यह बताता है कि रिजल्ट सिर्फ गलत या अनुपलब्ध एनरोलमेंट सर्टिफिकेट के कारण रुका हुआ है। जैसे ही उम्मीदवार आवश्यक दस्तावेज पोर्टल के माध्यम से अपलोड करेंगे, उनका रिजल्ट प्रोसेस और अंतिम रूप से घोषित किया जाएगा।

और भी पढ़ें:- अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड सीजन-1 के दूसरे चरण की परीक्षा 30 मार्च को; कल मॉक टेस्ट में लें हिस्सा

AIBE 19 Result 2024: 21 मार्च को जारी हुआ रिजल्ट

एआईबीई 19 का रिजल्ट 21 मार्च 2025 को घोषित किए गए। यह परीक्षा 22 दिसंबर 2024 को आयोजित की गई थी। जिसमें 7 प्रश्नों को हटा दिया गया था, जिससे कुल प्रश्नों की संख्या 100 से घटकर 93 हो गई। एआईबीई 19 का आंसर की 28 दिसंबर 2024 को जारी किया गया था।

AIBE 19 Qualifying Marks 2024: योग्यता अंक

बार काउंसिल ने 7 प्रश्नों को वापस लेने के बाद 100 के स्थान पर 93 प्रश्नों के लिए परिणाम जारी किया है। सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणियों के उम्मीदवारों को उत्तीर्ण होने के लिए 45% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है, जबकि अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और विकलांग उम्मीदवारों को उत्तीर्ण घोषित होने के लिए 40% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है।

सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए योग्यता अंक 93 का 45%, यानी 42 अंक है। एससी/एसटी उम्मदवारों के लिए पासिंग मार्क्स 93 का 40%, यानी 37 अंक है।

बीसीआई एआईबीई 19 रिजल्ट की रीचेकिंग का अवसर भी दे रही है। यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और इसके लिए 200 रुपये का शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन

AIBE 19: रिजल्ट को रीचेक करने के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले एआईबीई की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
  • अब होमपेज में 'AIBE 19 Result 2024' लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना रोल नंबर और अन्य जानकारी भरें।
  • 200 रुपये की फीस का भुगतान करें।
  • ऑनलाइन रीचेकिंग का अनुरोध सबमिट करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए रीचेकिंग फॉर्म को डाउनलोड करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें