AIBE 19 Result: कब आएगा रिजल्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 19वीं बार परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा जनवरी 2025 में होने की उम्मीद है। काउंसिल रिजल्ट के साथ ही कट ऑफ मार्क्स भी जारी करेगी।
AIBE 19 Exam Paper: परीक्षा का पैटर्न
बार परीक्षा 22 दिसंबर 2024 (रविवार) को ऑफलाइन (पेन-एंड-पेपर) मोड में सुबह 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक आयोजित हुई। प्रश्नपत्र में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न थे। उम्मीदवारों को परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम योग्यता अंक हासिल करने होंगे।
AIBE 19 Minimum Qualifying Marks: न्यूनतम योग्यता अंक
न्यूनतम उत्तीर्ण अंक सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) उम्मीदवारों के लिए 45% और अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और विकलांग उम्मीदवारों के लिए 40% निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक आवंटित किया जाता है। गलत चिह्नित या अनुत्तरित छोड़े गए प्रश्नों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है।