फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIBE Last Date: 17वीं अखिल भारतीय बार परीक्षा में आवेदन की समय-सीमा बढ़ी, अब एक दिन का और मौका

Tue, 17 Jan 2023 08:02 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AIBE 17th Registration 2022 Deadline Extended: बार काउंसिल ऑफ इंडिया, बीसीआई ने एआईबीई XVII पंजीकरण की समय-सीमा 18 जनवरी, 2023 तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन
बार काउंसिल ऑफ इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AIBE XVII Registration Last Date Extended: 17वीं अखिल भारतीय बार परीक्षा (AIBE) पंजीकरण 2022 की समय-सीमा बढ़ा दी गई है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया, बीसीआई ने एआईबीई XVII पंजीकरण की समय-सीमा 18 जनवरी, 2023 तक बढ़ा दी है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट - allindiabarexamination.com पर जा सकते हैं और 17वीं अखिल भारतीय बार परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भर सकते हैं।  

विज्ञापन

AIBE 19 जनवरी तक जमा कर सकेंगे आवेदन पत्र

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना में कहा कि कई उम्मीदवारों से प्राप्त अनुरोध के आधार पर, अखिल भारतीय बार परीक्षा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि को 18 जनवरी, 2023 तक विशेष तौर पर बढ़ाया जा रहा है। हालांकि, पंजीकरण करा चुके उम्मीदवारों के लिए 17वीं अखिल भारतीय बार परीक्षा के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 19 जनवरी, 2023 है। आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताई गई सरल प्रक्रिया का पालन करें। 

 

AIBE XVII पांच फरवरी को होगा परीक्षा का आयोजन

बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से पांच फरवरी, 2023 को 17वीं अखिल भारतीय बार परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक पंजीकृत किया जाएगा, उन्हें 25 जनवरी, 2023 से पहले अपना अखिल भारतीय बार परीक्षा प्रवेश-पत्र 2022 डाउनलोड करना होगा। उम्मीदवार नीचे बताई गई प्रक्रिया के अनुसार, 17वीं अखिल भारतीय बार परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। अखिल भारतीय बार परीक्षा के पाठ्यक्रम में 19 विषय शामिल हैं और परीक्षा में 100 प्रश्न शामिल होंगे। हर टॉपिक का वेटेज अलग होगा। उम्मीदवारों को अपना पेपर पूरा करने के लिए तीन घंटे 30 मिनट का समय मिलेगा।

 

विज्ञापन

AIBE XVII Registration 2022 कैसे करें आवेदन?

  1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- allindiabarexamination.com पर जाएं।
  2. होम पेज पर, दिखाई देने वाले एआईबीई 17 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब अपना आवेदन पत्र भरें और संबंधित विवरण व दस्तावेज अपलोड करें।
  4. इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  5. अंत में भविष्य के संदर्भों के लिए इसका प्रिंट आउट लेकर रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें