फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIBE 17th Admit Card: 17वीं अखिल भारतीय बार परीक्षा के प्रवेश-पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Wed, 01 Feb 2023 05:00 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AIBE 17th Admit Card Out: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (Bar Council of India) ने 17वीं अखिल भारतीय बार परीक्षा के प्रवेश-पत्र अपनी आधिकारिक परीक्षा वेबसाइट पर जारी किए हैं। 17वीं बार परीक्षा यानी एआईबीई 2023 का आयोजन पांच फरवरी को किया जा रहा है।
विज्ञापन
बार काउंसिल ऑफ इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AIBE 17th Admit Card Out: ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) के एडमिट कार्ड बुधवार, एक फरवरी को जारी कर दिए गए हैं। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (Bar Council of India) ने 17वीं अखिल भारतीय बार परीक्षा के प्रवेश-पत्र अपनी आधिकारिक परीक्षा वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जारी किए हैं।

विज्ञापन

17वीं बार परीक्षा यानी एआईबीई 2023 का आयोजन पांच फरवरी को किया जा रहा है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने कहा कि उम्मीदवार, AIBE -XVII एडमिट कार्ड एक फरवरी, 2023 को शाम पांच बजे से डाउनलोड करने के लिए पोर्टल पर उपलब्ध होंगे। कृपया नए अपडेट के लिए वेबसाइट/पोर्टल देखें। 

AIBE 17th Exam बिना नोट्स के बेयर एक्ट्स की अनुमति

ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा के रूप में आयोजित की जाती है ताकि उम्मीदवारों को अभ्यास प्रमाण-पत्र (सर्टिफिकेट्स ऑफ प्रैक्टिस) प्रदान किया जा सके। जिसके माध्यम से, वे भारतीय अदालतों में कानूनी अभ्यास यानी वकालत कर सकें। इस साल बीसीआई एआईबीई XVII के उम्मीदवारों को बिना नोट्स के बेयर एक्ट्स का उपयोग करने की अनुमति देगा। बीसीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर एक बयान में कहा गया है कि नोट्स के बिना बेयर एक्ट्स की अनुमति है। बिना नोट्स बेयर एक्ट्स अधिनियमों की अनुपलब्धता के मामले में, कम से कम छोटे नोट वाले बेयर एक्ट्स अधिनियमों को परीक्षक/निरीक्षक के विवेक के अधीन अनुमति दी जाएगी।

 

विज्ञापन

AIBE 17th Admit Card ऐसे करें डाउनलोड

  1. प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
  2. एआईबीई XVII 2022 के एडमिट कार्ड के लिए निर्धारित टैब का चयन करें। 
  3. अगली विंडो पर एआईबीई 2022 पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि डालें। 
  4. लॉग इन करें और 17वीं अखिल भारतीय बार परीक्षा के एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें