फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIAPGET Counselling 2025: आयुष पीजी काउंसलिंग का शेड्यूल बदला, 30 अक्तूबर से शुरू होगी च्वॉइस फिलिंग

Tue, 28 Oct 2025 02:21 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AIAPGET Counselling 2025: आयुष एडमिशन सेंट्रल काउंसलिंग कमेटी ने ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट का कार्यक्रम संशोधित किया है। अब उम्मीदवार 3 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 30 अक्तूबर से शुरू होगी।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AACCC AIAPGET Counselling 2025: आयुष एडमिशन सेंट्रल काउंसलिंग कमेटी (AACCC) ने ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (AIAPGET) 2025 काउंसलिंग शेड्यूल में बदलाव किया है। अब उम्मीदवार 3 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, जबकि चॉइस फिलिंग और लॉकिंग प्रक्रिया 30 अक्तूबर से शुरू होगी।

विज्ञापन


इससे पहले राउंड 2 अलॉटमेंट रिजल्ट को रोक दिया गया था, क्योंकि कुछ संस्थानों ने पहले राउंड के दौरान ऑनलाइन रिपोर्टिंग प्रक्रिया का पालन नहीं किया था। इसके चलते कई उम्मीदवार राउंड 2 में अपनी कैटेगरी सीट्स का चयन नहीं कर सके थे। अब जब रिजल्ट जारी होगा, तो उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर देख सकेंगे। काउंसलिंग कमेटी देशभर में आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी और सिद्धा की एमडी और एमएस कोर्सेज में एडमिशन के लिए काउंसलिंग आयोजित करती है।

कौन कर सकता है राउंड 3 के लिए रजिस्ट्रेशन?

  • वे उम्मीदवार जो पहले से रजिस्टर्ड हैं लेकिन सीट अलॉट नहीं हुई है, वे राउंड 3 में भाग ले सकते हैं या फ्री एग्जिट ऑप्शन का उपयोग कर सकते हैं।
  • जो उम्मीदवार राउंड 2 में सीट लेकर शामिल हुए थे और अब अपग्रेडेशन का विकल्प चुनना चाहते हैं, वे भी राउंड 3 में आवेदन कर सकते हैं।
  • हालांकि, जो उम्मीदवार राउंड 2 की सीट छोड़ देते हैं या रिजाइन करते हैं, और ऐसा तीसरे राउंड शुरू होने से तीन दिन पहले करते हैं, तो उनका सिक्योरिटी डिपॉजिट जब्त हो जाएगा। ऐसे उम्मीदवार फिर से रजिस्टर कर सकते हैं लेकिन उन्हें पूरी फीस दोबारा देनी होगी।
विज्ञापन

AIAPGET Counselling 2025: काउंसलिंग शेड्यूल

इवेंट तारीखें
राउंड 3 रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान 3 नवंबर तक
चॉइस फिलिंग और लॉकिंग 30 अक्तूबर से 3 नवंबर तक
सीट अलॉटमेंट प्रोसेसिंग 4 से 5 नवंबर
अलॉटमेंट रिजल्ट 6 नवंबर
कॉलेज रिपोर्टिंग 7 से 14 नवंबर

स्ट्रे राउंड (Stray Round)
इवेंट तारीखें
सीट मैट्रिक्स जारी 17 से 18 नवंबर
रजिस्ट्रेशन और भुगतान 19 से 24 नवंबर
चॉइस फिलिंग और लॉकिंग 20 से 24 नवंबर
सीट अलॉटमेंट प्रोसेसिंग 25 नवंबर
रिजल्ट जारी 26 नवंबर
कॉलेज रिपोर्टिंग 27 नवंबर से 4 दिसंबर

स्पेशल स्ट्रे राउंड (Special Stray Round)
इवेंट तारीखें
सीट अलॉटमेंट प्रोसेसिंग 8 से 9 दिसंबर
रिजल्ट जारी 10 दिसंबर
कॉलेज रिपोर्टिंग 11 से 17 दिसंबर
 

आधिकारिक नोटिस यहां देखें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें