विशेषज्ञों की जांच के बाद होगी अंतिम उत्तरकुंजी
उम्मीदवारों की आपत्तियों की जांच विषय विशेषज्ञों की टीम करेगी। अगर किसी आपत्ति को सही पाया जाता है, तो उत्तरकुंजी में जरूरी बदलाव किए जाएंगे और इसका लाभ सभी उम्मीदवारों को मिलेगा। अंतिम उत्तरकुंजी के आधार पर ही रिजल्ट तैयार किया जाएगा। उम्मीदवारों को उनकी आपत्ति स्वीकार या खारिज होने की अलग से जानकारी नहीं दी जाएगी। 5 सितंबर 2026 रात 11:59 बजे के बाद कोई आपत्ति स्वीकार नहीं होगी।
कैसे दर्ज कराएं आपत्ति?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/aiapget/ पर जाएं।
- होम पेज पर AIAPGET 2026 Answer Key Challenge लिंक पर क्लिक करें।
- अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर दिखाई गई प्रोविजनल आंसर की और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स देखें।
- जिस प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति है, उसे चुनें और सही उत्तर के बारे में अपनी चुनौती दर्ज करें।
- निर्धारित प्रति प्रश्न प्रोसेसिंग फीस का भुगतान करें।
- फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से करें।
- आपत्ति जमा करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड या सेव कर लें।