फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIAPGET 2025: आयुष कमेटी ने जारी किया राउंड-2 काउंसलिंग का संशोधित सीट आवंटन; 24 अक्तूबर तक करें रिपोर्ट

Tue, 14 Oct 2025 07:17 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AIAPGET 2025 Round 2 Result: आयुष एडमिशन सेंट्रल काउंसलिंग कमेटी ने ल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट राउंड 2 काउंसलिंग का संशोधित परिणाम जारी किया है। उम्मीदवार 15 से 24 अक्तूबर के बीच संस्थान में रिपोर्ट कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AACCC AIAPGET 2025 Round 2 Result: आयुष एडमिशन सेंट्रल काउंसलिंग कमेटी (AACCC) ने ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (AIAPGET 2025) की राउंड 2 काउंसलिंग का संशोधित सीट अलॉटमेंट परिणाम जारी कर दिया है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाकर एआईएपीजीईटी राउंड 2 का परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

24 अक्तूबर तक करना होगा रिपोर्ट

पहले यह परिणाम 9 अक्तूबर को जारी किया गया था, लेकिन कुछ संस्थानों द्वारा राउंड 1 की ऑनलाइन रिपोर्टिंग प्रक्रिया का पालन न करने के कारण परिणाम को संशोधित किया गया। जिन उम्मीदवारों को काउंसलिंग के राउंड 2 में सीटें आवंटित की गई हैं, उन्हें 15 अक्तूबर से 24 अक्तूबर 2025 के बीच अपने संबंधित संस्थान में जाकर एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

समिति ने स्पष्ट किया है कि राउंड 2 का अस्थायी (provisional) परिणाम केवल संकेतात्मक है और इसमें बदलाव संभव है। आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, “अस्थायी परिणाम केवल जानकारी के उद्देश्य से जारी किया गया है। उम्मीदवार इस परिणाम में दी गई सीट पर अधिकार का दावा नहीं कर सकते और इसे किसी अदालत में चुनौती नहीं दी जा सकती।”

अंतिम सीट अलॉटमेंट परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार AACCC-PG पोर्टल से अपनी प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकेंगे और अपने आवंटित संस्थान में प्रवेश प्रक्रिया आगे बढ़ा सकेंगे।

समिति ने यह भी कहा कि जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित नहीं हुई है, उनके नाम संबंधित स्ट्रीम (आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी) के अस्थायी परिणाम में नहीं दिखेंगे।
विज्ञापन

AIAPGET 2025: काउंसलिंग के लिए आवश्यक दस्तावेज

काउंसलिंग में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को अपने संस्थान में दस्तावेज सत्यापन के लिए नीचे दिए गए कागज साथ ले जाने होंगे:
  • एडमिट कार्ड
  • परिणाम
  • BAMS/BUMS/BSMS/BHMS की मार्कशीट
  • संबंधित डिग्री प्रमाणपत्र
  • 31 जुलाई 2025 तक इंटर्नशिप पूरी करने का प्रमाणपत्र
  • CCIM या राज्य मेडिकल काउंसिल द्वारा जारी स्थायी या अस्थायी पंजीकरण प्रमाणपत्र
  • हाई स्कूल या उच्च माध्यमिक प्रमाणपत्र/जन्म प्रमाणपत्र
  • वैध फोटो पहचान पत्र (PAN कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, पासपोर्ट या आधार कार्ड)
  • जाति या समुदाय प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)

आधिकारिक बयान में कहा गया है, "अनंतिम परिणाम केवल सांकेतिक प्रकृति के हैं और इनमें परिवर्तन हो सकता है। उम्मीदवार अनंतिम परिणाम में आवंटित सीट पर किसी भी अधिकार का दावा नहीं कर सकते हैं और अनंतिम परिणाम को न्यायालय में चुनौती नहीं दी जा सकती है।"

काउंसलिंग प्रक्रिया में आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में स्नातकोत्तर प्रवेश शामिल हैं। एएसीसीसी ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित नहीं की गई है, उनकी रैंक या नाम अनंतिम सूची में नहीं दिखाई देगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम परिणाम, आवंटन पत्र और आगे के निर्देशों के लिए नियमित रूप से आधिकारिक पोर्टल देखें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें