फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AI: छठी से 12वीं तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की पढ़ाई शुरू! माइक्रोसॉफ्ट, नैसकॉम, एचसीएल करेंगे मदद; कोर्स लॉन्च

Wed, 23 Jul 2025 07:47 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो

सार

AI Course: केंद्रीय कौशल मंत्रालय ने छठी से 12वीं तक के छात्रों के लिए “स्किल फॉर एआई रेडीनेस” कोर्स लॉन्च किया। माइक्रोसॉफ्ट, नैसकॉम, एचसीएल की मदद से ग्रामीण और शहरी दोनों छात्रों को एआई प्रशिक्षण मिलेगा।
विज्ञापन
Artificial Intelligence - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Skill for AI Readiness Course: छठीं से 12वीं तक के छात्र अब कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और कौशल विकास की पढ़ाई करेंगे। केंद्रीय कौशल विकास मंत्रालय ने छात्रों और शिक्षकों को एआई के माध्यम से स्किल डेवलपमेंट से जोड़ने के लिए स्किल फॉर एआई रेडीनेस कोर्स तैयार किया है।

विज्ञापन


छात्रों को एआई के प्रति जागरूक करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट, नैसकॉम, एचसीएल मदद करेंगे। छात्रों के लिए तीन और शिक्षकों के लिए एक एआई मॉड्यूल बनाया गया है। 

केंद्रीय कौशल विकास राज्यमंत्री जयंत चौधरी ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में स्किल इंडिया मिशन, भारतस्किलनेक्स्ट 2025 के मौके पर इन एआई मॉड्यूल को लॉन्च किया। उन्होंने कहा, हमारा लक्ष्य एआई में स्कूली छात्रों को निपुण करना है ताकि वे दुनिया का नेतृत्व कर सकें। 
विज्ञापन


छठीं से 12वीं कक्षा तक के छात्रों में एआई जागरूकता व बुनियादी कौशल को समाहित करने और शिक्षकों में एआई साक्षरता का निर्माण करने के उद्देश्य से स्किल फॉर एआई रेडीनेस शुरू किया है। इसके माध्यम से शहरों के अलावा ग्रामीण इलाकों के छात्रों तक एआई की शिक्षा पहुंच पाएगी।

विज्ञापन

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रशिक्षण

नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (NCVET) द्वारा तैयार किए गए इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य है कि स्कूली स्तर से ही छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का समुचित प्रशिक्षण दिया जाए। शिक्षा मंत्रालय का मानना है कि यदि शुरुआती शिक्षा स्तर पर ही एआई से संबंधित ज्ञान प्रदान किया जाए, तो यह भविष्य की पीढ़ी को न सिर्फ तकनीकी रूप से सक्षम बनाएगा, बल्कि एआई को एक चुनौती नहीं बल्कि एक अवसर के रूप में देखने की क्षमता भी देगा। इसी सोच के तहत स्कूली छात्रों और शिक्षकों के लिए चार अलग-अलग एआई ट्रेनिंग मॉड्यूल तैयार किए गए हैं।

पंजीकरण की प्रक्रिया और अपार आईडी का महत्व

प्रशिक्षण लेने के लिए छात्रों को स्किल इंडिया डिजिटल हब पोर्टल पर जाकर पंजीकरण करना होगा। रजिस्ट्रेशन के समय अपार ID देना अनिवार्य होगा, जिससे छात्र की शैक्षणिक जानकारी जुड़ी रहेगी। लॉगिन के बाद छात्र को प्रशिक्षण की प्रक्रिया में भाग लेना होगा और अंत में ऑनलाइन मूल्यांकन के जरिए उसकी दक्षता जांची जाएगी।

प्रमाण-पत्र और क्रेडिट अंक की सुविधा

प्रशिक्षण पूरा होने के बाद ऑटोमेटिक रूप से प्रमाण-पत्र तैयार हो जाएगा, और छात्र का डेटा स्किल इंडिया डिजिटल हब व अवार्डिंग बॉडी के पास भेजा जाएगा।
  • प्रत्येक मॉड्यूल पूरा करने पर छात्रों के अकादमिक खाते में 0.5 क्रेडिट अंक जुड़ेंगे।
  • शिक्षकों को 45 घंटे की ट्रेनिंग पूरी करने पर 1.5 क्रेडिट अंक प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें