Assam 12th Board Exam 2023: असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल ( AHSEC) ने असम बोर्ड 12वीं की परीक्षा के लिए डेट शीट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है वे अब डेट शीट की जांच करने के बाद डाउनलोड कर सकते हैं। इस डेट शीट को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ahsec.assam.gov.in पर जारी किया गया है। अगर आप भी इस परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा की तारीख चेक कर सकते हैं।
यह है परीक्षा का कार्यक्रम
असम बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा का आयोजन 20 फरवरी से 20 मार्च 2023 तक किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 1:30 बजे से 4:30 बजे तक किया जाएगा। पहले दिन अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। वहीं, 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा 25 जनवरी से 15 फरवरी 2023 तक होगी।
असम बोर्ड 12वीं की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी तय समय के अंदर जारी कर दिया जाएगा। ध्यान रहे कि बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही एडमिट कार्ड में दिए निर्देशों का भी पालन करना अनिवार्य है।