IAF AFCAT Admit Card 2020: भारतीय वायु सेना ने IAF AFCAT परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज यानि 16 सितंबर, 2020 को जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में बैठेंगे, वे IAF AFCAT की आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए खबर में आगे डायरेक्ट लिंक भी दिया जा रहा है।
आपको बता दें कि लिखित परीक्षा 03 अक्टूबर,2020 से 05 अक्टूबर, 2020 के बीच देश भर के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की जाएगी।
IAF AFCAT एडमिट कार्ड 2020: डाउनलोड करने के चरण-
चरण- 1 सबसे पहले भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं।
चरण- 2 उसके बाद होमपेज पर IAF AFCAT एडमिट कार्ड 2020 लिंक उपलब्ध होगा।
चरण- 3 जैसे ही आप क्लिक करेंगे, एक नया पेज खुल जाएगा।
चरण- 4 ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करके एंट्री करें।
चरण- 5 आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण- 6 एडमिट कार्ड पर क्लिक कर डाउनलोड करें।
चरण- 7 आगे की आवश्यकता के लिए प्रिंटआउट रख लें।
यह भी पढ़ें- NCERT Alternative Academic Calendar: कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के छात्रों के लिए आठ हफ्ते का वैकल्पिक कैलेंडर जारी
अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक यहां क्लिक करें...
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...