फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AFCAT 2020: वायु सेना कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Wed, 16 Sep 2020 12:13 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
वायु सेना के जवान - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

AFCAT 2020: वायु सेना कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है। AFCAT परीक्षा का प्रवेश पत्र मंगलवार को जारी हुआ है। अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


वायु सेना कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) इस साल 3, 4 और 5 अक्टूबर को आयोजित होगी। एडमिट कार्ड में अभ्यर्थियों की नाम, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर एवं रोल नंबर आदि जानकारी दी होगी।

ऐसे करें AFCAT एडमिट कार्ड डाउनलोड
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in है।
-यहां होम पेज पर अभ्यर्थियों को ‘AFCAT admit card 2020' लिंक मिलेगा।
- जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
-जहां अभ्यर्थियों को अपनी जानकारी भरनी होगी जिसके बाद एडमिट कार्ड  डाउनलोड हो जाएगा।

एएफसीएटी की परीक्षा भारतीय वायु सेना द्वारा साल में दो बार फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी और गैर-तकनीकी) अधिकारियों के चयन के लिए कराई जाती है। उल्लेखनीय है कि लड़कियां भी AFCAT परीक्षा के जरिए भारतीय वायुसेना में अधिकारी बन सकती हैं। फ्लाइंग और तकनीकी किसी भी ब्रांच में वायुसेना अधिकारी बन सकती हैं। AFCAT परीक्षा में सफलता पाकर टेक्निकल और नॉन टेक्निकल विभाग में वायुसेना अधिकारी बन सकती हैं। AFCAT के जरिए वायुसेना में फ्लाइंग व ग्राउंड ड्यूटी के लिए चयन होता है। जिसमें तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों पदों के लिए अधिकारी चुने जाते हैं।
विज्ञापन


इसके पश्चात सफल अभ्यर्थियों को व्यक्तित्व व शारीरिक फिटनेस के लिए बुलाया जाता है व अन्य कौशल परीक्षण होते हैं। इसमें साक्षात्कार प्रक्रिया पांच दिन की होती है। उसके बाद सफल नामों की घोषणा होती है। इस परीक्षा में जनरल अवेयरनैस, अंग्रेजी, गणित  रिजनिंग और मिलिट्री एप्टीट्यूड से सवाल आते हैं। परीक्षा के विभिन्न पदों के लिए आवेदन की पात्रता अलग-अलग है। जिसमें स्नातक अनिवार्य है। फ्लाइंग ब्रांच में 20 से 24 साल और  ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी-गैर तकनीकी) के लिए 20 से 26 साल की उम्र सीमा है। अभ्यर्थी AFCAT परीक्षा के लिए आवेदन करने से पहले शैक्षणिक और अन्य पात्रता जरूर जांच लें।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें