फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AFCAT 02/2023 Application: वायुसेना कॉमन एडमिशन टेस्ट पंजीकरण का आखिरी मौका, अधिकारी भर्ती में ऐसे करें आवेदन

Fri, 30 Jun 2023 11:58 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AFCAT 02/2023 Registration Ends Today: भारतीय वायु सेना (आईएएफ) एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (एएफसीएटी) 02/2023 के लिए पंजीकरण 30 जून, 2023 को समाप्त कर देगी। 
विज्ञापन
AFCAT 02/2023 Registration - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AFCAT 02/2023 Registration Ends Today: भारतीय वायु सेना (आईएएफ) एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (एएफसीएटी) 02/2023 के लिए पंजीकरण 30 जून, 2023 को समाप्त कर देगी। उम्मीदवार एएफसीएटी 02/2023 परीक्षा के लिए एएफसीएटी की वेबसाइट afcat.cdac.in पर आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

भारतीय वायु सेना (IAF) ने एक जून, 2023 को एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) 02/2023 के लिए पंजीकरण शुरू किया। एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 02/2023 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून, 2023 शाम पांच बजे तक है। 

एएफसीएटी अधिकारियों के पदों पर 276 रिक्तियों

भारतीय वायु सेना द्वारा कुल 276 अधिकारी रिक्तियों की घोषणा की गई है। वायु सेना द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी और गैर-तकनीकी) शाखाओं में शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) के अनुदान के लिए जुलाई 2024 में शुरू होने वाले पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। ऑनलाइन आवेदन एनसीसी विशेष प्रवेश योजना के लिए (उड़ान शाखा के लिए) भी आमंत्रित किए जाते हैं। 
 

एएफसीएटी 02/2023 परीक्षा तिथियां

एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट-2 2023 परीक्षा 25, 26 और 27 अगस्त, 2023 को आयोजित की जाएगी। एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट-2 2023 प्रवेश पत्र 10 अगस्त, 2023 को डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। 

परीक्षा शुल्क : एनसीसी विशेष प्रवेश आवेदकों को छोड़कर, एएफसीएटी 2 2023 के लिए परीक्षा शुल्क 250 रुपये है। भुगतान क्रेडिट/ डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग से किया जा सकता है।

आयु सीमा : एक जुलाई, 2024 तक फ्लाइंग शाखा के लिए 20-24 वर्ष के मध्य, ग्राउंड ड्यूटी शाखाओं (तकनीकी/ गैर-तकनीकी) के लिए 20-26 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।

 

विज्ञापन

AFCAT 02/2023 Application: आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार AFCAT 02/2023 के लिए आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर लॉग इन करें।
  2. उम्मीदवार लॉग इन पर जाएं और एफसीएटी 02/2023 पर क्लिक करें।
  3. साइन अप पर क्लिक करें और अपना पंजीकरण करें।
  4. अब, अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके साइन इन करें।
  5. अपना आवेदन पत्र भरें।
  6. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
  7. पूरा भरा हुआ आवेदन पत्र डाउनलोड करें और इसे अपने डिवाइस में सहेजें।
  8. भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें