फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC AEDO: हर दिन हजारों अभ्यर्थी कर रहे आवेदन, अब तक 7.70 लाख से अधिक पंजीकरण दर्ज; आप भी तुरंत भर लें फॉर्म

Thu, 25 Sep 2025 03:37 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSC AEDO Recruitment: बिहार लोक सेवा आयोग ने बताया कि सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए हर दिन हजारों अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं। अब तक कुल 7.70 लाख से अधिक आवेदन आयोग को प्राप्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
बिहार लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BPSC AEDO Registration 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बताया कि सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान कुछ अभ्यर्थियों को तकनीकी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन सफलतापूर्वक किए जा रहे हैं। सर्वर पर अस्थायी अधिक लोड होने के कारण कुछ अभ्यर्थियों को असुविधा हुई, बावजूद इसके आवेदन पोर्टल पूरी तरह सुचारु रूप से कार्यरत है।
 

पिछले चार दिनों में ऑनलाइन आवेदन संख्या

सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) भर्ती परीक्षा के लिए पिछले चार दिनों में प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों का विवरण इस प्रकार है: 21 सितंबर 2025 को 70,106 आवेदन, 22 सितंबर 2025 को 65,104 आवेदन, 23 सितंबर 2025 को 72,873 आवेदन और 24 सितंबर 2025 को 87,115 आवेदन आयोग को प्राप्त हुए।
 
तिथि प्राप्त आवेदन की संख्या
21 सितंबर 2025 70,106
22 सितंबर 2025 65,104
23 सितंबर 2025 72,873
24 सितंबर 2025 87,115


इस भर्ती के माध्यम से बिहार के शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी कुल 935 पदों को भरा जाएगा, जिनमें अनारक्षित श्रेणी के 374, ईडब्ल्यूएस के 93, एससी के 150, एसटी के 10, ओबीसी के 168, बीसी के 112 और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के 28 पद शामिल हैं।
विज्ञापन

7.70 लाख से अधिक आवेदन दर्ज

सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी पद के लिए अब तक कुल 7.70 लाख से अधिक ऑनलाइन आवेदन आयोग को प्राप्त हो चुके हैं।  आयोग सभी अभ्यर्थियों से आग्रह करता है कि वे संयम बनाए रखें और निर्धारित समय सीमा से पूर्व अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। साथ ही सूचित किया जाता है कि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 26 सितंबर, 2025 है और इस तिथि में किसी भी प्रकार का विस्तार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें