जरूरी योग्यता
सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए मास्टर डिग्री में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 50 प्रतिशत अंक आवश्यक होंगे। यह न्यूनतम योग्यता मानक सभी अभ्यर्थियों पर लागू होगा।
प्रवेश मूल्यांकन प्रक्रिया कुल 120 अंकों की होगी। इसमें शैक्षणिक प्रदर्शन के 20 अंक, एनटीए परीक्षा (यूजीसी-नेट स्कोर) के 70 अंक और रिसर्च एप्टीट्यूड टेस्ट के 30 अंक शामिल किए जाएंगे। यानी यूजीसी नेट स्कोर को 70 अंकों के वेटेज में परिवर्तित कर दिया जाएगा।
873 सीटों पर होगा दाखिला
इलाहाबाद विश्वविद्यालय पीएचडी प्रवेश 2025 के अंतर्गत कुल 49 विषयों में 873 सीटों पर दाखिला होगा। इनमें से 534 सीटें विश्वविद्यालय परिसर में उपलब्ध हैं, जबकि 339 सीटें संबद्ध कॉलेजों के लिए निर्धारित की गई हैं।
शुल्क विवरण इस प्रकार है:
| विवरण |
शुल्क |
| पंजीकरण/प्रवेश शुल्क (एकमुश्त) |
25,000 |
| प्री-पीएचडी कोर्सवर्क शुल्क (एकमुश्त) |
20,000 |
| वार्षिक शुल्क |
50,000 |
| लैब सुविधा शुल्क |
10,000 |
| थीसिस जमा शुल्क |
30,000 |