फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू के कुछ कॉलेजों में दोबारा शुरू हो सकते हैं बंद हो चुके दाखिले

Thu, 11 Jul 2019 11:31 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली विवि में दाखिले के लिए जुटी विद्यार्थियों की भीड़ - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में तीसरी कटऑफ के लिए दाखिले गुरुवार, 11 जुलाई को समाप्त हो जाएंगे। लेकिन विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। दिल्ली विश्वविद्यालय के कई कॉलेजों में कुछ कोर्सेज के लिए बंद हो चुके दाखिले दोबारा खुलने की संभावना है। 

विज्ञापन


हालांकि, यह स्थिति पूरी तरह से तीसरी कटऑफ के दाखिले के अंतिम दिन के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। दूसरी लिस्ट के बाद ही कई कैंपस कॉलेजों व आउट ऑफ कैंपस कॉलेजों में कुछ खास कोर्सेज की सीटें भर गई थीं, जिस कारण तीसरी कटऑफ में कई जगह हाउसफुल का बोर्ड लगा है।

वहीं, दूसरी कटऑफ की तरह तीसरी कटऑफ के पहले दिन से ही कई छात्र - छात्राएं दाखिला ले रहे हैं, तो कुछ दाखिले रद्द भी करा रहे हैं।

विज्ञापन

जानें कॉलेजों की स्थिति

बुधवार को राजधानी कॉलेज में 215 दाखिले हुए, जबकि 123 रद्द हुए। कॉलेज में अभी तक 1500 सीटों के लिए कुल 1258 दाखिले हो चुके हैं। 

आर्यभट्ट कॉलेज में 83 दाखिले हुए, जिनमें सबसे अधिक बीए प्रोग्राम, मैथ्स-ऑनर्स, कंप्यूटर साइंस, हिस्ट्री-ऑनर्स, बीकॉम-पास व बीकॉम-ऑनर्स मेें हुए। कुछ दाखिले बीकॉम प्रोग्राम व ईकोनॉमिक्स-ऑनर्स में रद्द हुए। कॉलेज में 675 सीटों पर अब तक 487 दाखिले हुए हैं। 

अरबिंदो कॉलेज में बुधवार को 95 दाखिले हुए और विभिन्न पाठ्यक्रमों से 20 दाखिले रद्द कराए गए। दाखिले रद्द होने के कारण कुछ कोर्सेज के दाखिले दोबारा खोलने पड़ सकते हैं। वहीं, कॉलेज एक बार फिर से चौथी कटऑफ में 0.25 से लेकर 1 फीसदी तक की गिरावट कर सकते हैं। हालांकि, यह स्थिति तीसरे कटऑफ के दाखिले के अंतिम दिन ही पता चलेगी। इस तरह से अब भी दाखिले की थोड़ी बहुत गुंजाइश बाकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें