इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी में एमए प्रोग्राम में वूमन एंड जेंडर स्टडीज कोर्स में दाखिला आवेदन खिड़की खुल गई है। छात्र जुलाई सत्र के लिए 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भेज सकते हैं।
प्रबंधन के मुताबिक, स्कूल ऑफ जेंडर एंड डेवलेपमेंट स्ट्डीज के तहत एमए प्रोग्राम में दाखिले के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। दो वर्षीय यह प्रोग्राम 64 क्रेडिट का होगा। जिसमें आठ पाठ्यक्रम व परियोजना भी शामिल रहेगी।
छात्र अधिक जानकारी के लिए इग्नू की वेबसाइट
http://onlineadmission.ignou.ac.in/admission पर लॉग इन कर सकते हैं।