फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result: यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए 32 जेलों के 199 कैदी; 91.45 फीसदी रहा इनका उत्तीर्ण प्रतिशत

Fri, 25 Apr 2025 08:39 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 32 जेलों से कुल 199 कैदी शामिल हुए थे। 32 जेलों से 94 कैदी इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 91 पास हुए। हाई स्कूल स्तर पर कैदियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.67 प्रतिशत रहा।

यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट यहां देखें
यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट यहां देखें


 
विज्ञापन
UP Board Result - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPMSP UP Board Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में राज्य भर की विभिन्न जेलों से शामिल हुए 94 कैदियों में से 91 कैदी पास हुए हैं। यूपी बोर्ड द्वारा शुक्रवार को जारी सूची में सामने आई जानकारी के अनुसार, आगरा जेल से सबसे अधिक 17 कैदी इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा में शामिल हुए और सभी ने परीक्षा पास की।

विज्ञापन


इसी तरह, लखनऊ जेल से परीक्षा देने वाले सभी आठ कैदी पास हुए। इसके अलावा, रामपुर से सभी पांच और बरेली से सभी नौ कैदियों ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में सफलता हासिल की।


यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट यहां देखें
यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट यहां देखें

 

32 जेलों के 94 कैदियों ने दी परीक्षा

यूपी बोर्ड की सूची से पता चलता है कि यूपी भर की 32 जेलों से 94 कैदी इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 91 पास हुए। इस स्तर पर कैदियों का कुल पास प्रतिशत 96.81 प्रतिशत रहा।

हाईस्कूल में कैदियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.67 प्रतिशत रहा

हाई स्कूल परीक्षा में कैदियों का प्रदर्शन तुलनात्मक रूप से कम रहा। गाजियाबाद और वाराणसी जेलों के सभी 10 कैदी हाई स्कूल परीक्षा में पास हुए, जबकि आगरा के 21 में से 16 और बरेली के 13 में से नौ कैदी ही सफल हुए। 

कुल मिलाकर, 32 जेलों के 105 कैदी हाई स्कूल परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 91 पास हुए, जिसके परिणामस्वरूप हाई स्कूल स्तर पर कैदियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.67 प्रतिशत रहा।

यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट यहां देखें
यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट यहां देखें

 
विज्ञापन

कैसा रहा रिजल्ट?

यूपी बोर्ड परीक्षा में हाई स्कूल में 90.11 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। वहीं, इंटरमीडिएट परीक्षा में 81.15% छात्र उत्तीर्ण हुए। हाईस्कूल के टॉपर्स में जालौन के रहने वाले यश प्रताप सिंह ने 97.83 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 12वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत घटा है, जबकि 12वीं के उत्तीर्ण प्रतिशत में वृद्धि हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें