फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन कॉलेजों में एमबीबीएस की 40 और बीडीएस की 17 सीटें खाली, पढ़ें पूरी जानकारी

Sat, 17 Aug 2019 11:21 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की बची हुई सीटों के आवंटन के लिए नीट यूजी मॉपअप राउंड में ऑनलाइन पंजीकरण अब 18 अगस्त तक होंगे। पहले इसकी अंतिम तिथि 16 अगस्त थी। साथ ही मेरिट लिस्ट घोषित करने की तिथि 19 सितंबर तय की गई है। पहले यह 16 अगस्त थी। इसके अलावा सीट आवंटन की तिथि में भी बदलाव किया गया है। राजकीय मेडिकल कॉलेजों की कुल 40 और केजीएमयू में बीडीएस की 17 सीटें खाली हैं।

विज्ञापन


चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय के अनुसार, राजकीय मेडिकल और डेंटल कॉलेजों की सीटों का आवंटन 22 अगस्त को होगा। निजी मेडिकल कॉलेजों की सीटों के आवंटन के लिए 26 अगस्त और निजी डेंटल कॉलेजों में 27 व 28 अगस्त सीट आवंटन की तिथि तय की गई है। आवंटन की तिथि पर ही ऑन स्पॉट प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 

काउंसलिंग प्रभारी डॉ. बीडी सिंह ने बताया कि केजीएमयू और मेडिकल कॉलेज कन्नौज में तीन-तीन, रिम्स सैफई, मेडिकल कॉलेज आगरा, प्रयागराज, गोरखपुर में दो-दो, मेडिकल कॉलेज कानपुर में चार, मेडिकल कॉलेज झांसी में पांच और सहारनपुर, जीआईएमएस ग्रेटर नोएडा में एक-एक सीट खाली हैं। स्वशासी मेडिकल कॉलेज बहराइच में सात, शाहजहांपुर, फिरोजाबाद में तीन-तीन, अयोध्या, बस्ती में एक-एक सीट खाली है। केजीएमयू में बीडीएस की 17 सीटें खाली हैं। उन्होंने बताया कि सीटों की संख्या घट-बढ़ भी सकती है। अधिक जानकारी https:// upneet.gov.in और www.updgme.in वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ये सख्स ऐसे पहुंचा लुधियाना से जर्मनी, शुरू किया 60 करोड़ का बिजनेस

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें