देश का एक ऐसा स्कूल जहां 202 साल बाद अंग्रेजी की पढ़ाई शुरू होने जा रही है। यह स्कूल पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में स्थित है। स्कूल की स्थापना के 202 साल बाद राज्य सरकार ने यहां प्राथमिक स्तर पर अंग्रेजी माध्यम सेक्शन शुरू किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
ये भी पढ़ें : आप कैसे खरीद सकते हैं अपना द्बीप, जानें कीमत, किन बातों का रखें ध्यान
वर्तमान में राज्य के स्कूली शिक्षा आयुक्त सौमित्र मोहन ने हिन्दू स्कूल के प्राचार्य को एक पत्र लिखकर कहा कि 'अगले शैक्षणिक सत्र से स्कूल में बांग्ला के साथ-साथ अंग्रेजी की पढ़ाई शुरू किए जाने की मंजूरी मिल गई है।'
उन्होंने कहा कि नए शैक्षणिक सत्र में मौजूदा संसाधनों के साथ इसकी शुरूआत की जा सकती है। साथ ही अगर स्कूल प्रशासन को किसी अतिरिक्त संसाधन की आवश्यकता महसूस होती है तो उसकी विस्तृत जानकारी एक सप्ताह के अंदर राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग को दी जा सकती है।