NEET Exam: नीट में 1475 रैंक हासिल करने के बाद भी 19 वर्षीय युवक ने डॉक्टर बनने की इच्छा न होने के कारण कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, युवक ने सुसाइड नोट में अपनी पढ़ाई के बारे में असहमति जताई थी।
NEET: नीट परीक्षा पास करने वाले 19 वर्षीय एक युवक ने मंगलवार को जिले में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उसके सुसाइड नोट में लिखा था कि वह मेडिकल की पढ़ाई नहीं करना चाहता था।
विज्ञापन
मृतक की पहचान सिंदेवाही तालुका के नवारगांव निवासी अनुराग अनिल बोरकर के रूप में हुई है। इसकी जानकरी पुलिस ने दी।
परिवार ने तड़के छत पर पाया लटका हुआ
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसने हाल ही में ओबीसी श्रेणी में 1475वीं रैंक हासिल करके राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा पास की थी और उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एमबीबीएस में दाखिला लेने वाला था।