फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी गुवाहाटी के 14 छात्रों का पीएमआरएफ फेलोशिप के लिए चयन

Fri, 23 Oct 2020 12:03 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
फेलोशिप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी के चौदह छात्रों को प्रधानमंत्री रिसर्च फेलो (PMRF) योजना के लिए चुना गया है। इस साल पीएमआरएफ फेलोशिप के लिए चुने गए ये पीएचडी छात्र संस्थान के विभिन्न विभागों में अंतःविषय क्षेत्रों में शोध कर रहे हैं। आईआईटीजी के निदेशक प्रोफेसर टीजी सीताराम का कहना है कि संस्थान द्वारा किए गए इस पहल से देश का टैलेंट आईआईटी गुवाहाटी से अनुसंधान करने के लिए आकृषित होगा।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-CBSE: अब बस चेहरा दिखाने से ही डाउनलोड हो जाएंगे दसवीं-बारहवीं के सर्टिफिकेट

 

विज्ञापन

2018-19 के केंद्रीय बजट में प्रधान मंत्री अनुसंधान अध्येता (पीएमआरएफ) योजना की घोषणा की गई थी। इसे देश के विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थानों में अनुसंधान की गुणवत्ता में सुधार के लिए डिजाइन किया गया है। इस साल यह फेलोशिप आईआईटी गुवाहाटी से विभिन्न अंत: विषय में शोध कर रहे 14 छात्रों को दी गई है।

इसे भी पढ़ें-NEET Counselling 2020: काउंसलिंग शेड्यूल जारी, यहां है हर जरूरी जानकारी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें