सामाजिक समस्याओं पर होगा मंथन
उत्सव के दौरान पूर्वाग्रहों पर चर्चा और विचार-विमर्श को भी प्रोत्साहित किया। सामाजिक क्षेत्र के सम्मानित कार्यकर्ताओं और व्यक्तित्वों द्वारा गैर-उजागर सामाजिक समस्याएं पर प्रकाश डालने, उनके समाधान और निवारण को लेकर चर्चा और विमर्श सत्रों का आयोजन किए जाएंगे। इसमें आत्मरक्षा, महिला सशक्तीकरण, सोशल मीडिया का कुशल उपयोग, हाथ से मैला ढोने जैसी समस्याओं के प्रति जागरूकता सत्र, मानसिक स्वास्थ्य, और ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकियां आदि को लेकर कार्यशालाओं, कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
इस साल ये वक्ता करेंगे शिरकत
इस साल जो हस्तियां इस फेस्टिवल की शोभा बढ़ाने जा रही हैं उनमें भारतीय दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम के कप्तान बेजवाड़ा विल्सन, आंत्रप्रैन्योर, गायक और गीतकार अनन्या बिड़ला, फिल्म निर्माता अर्जुन कुमार रेड्डी आदि शामिल हैं। यह उत्सव विभिन्न हस्तियों, संस्थानों, गैर सरकारी संगठनों और यहां तक कि विकलांगों के लिए एक मंच है जो लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने और खुद के साथ-साथ दर्शकों को सशक्त बनाने और प्रेरित करने के लिए प्रोत्साहित करता है।
क्या है अभ्युदय का उद्देश्य?
आईआईटी बॉम्बे के अभ्युदय का उद्देश्य यवाओं को सामाजिक मुद्दों के बारे में जागरूक करना और उनमें सामाजिक चेतना की भावना पैदा करना है। अर्थव्यवस्था के लिए व्यावसायिक उद्यमी होते हैं वैसे ही सामाजिक उद्यमी सामाजिक परिवर्तन के लिए बने होते हैं।
ये हस्तियां कर चुकीं हैं शिरकत
उत्सव के पिछले संस्करणों में देश भर में 150+ कॉलेज और 50+ एनजीओ समेत 15,000 से अधिक छात्रों की भागीदारी देखी गई। कई शख्सियतों पद्मभूषण डीआर मेहता, आमिर खान, दीया मिर्जा, सोनम कपूर, श्रद्धा कपूर, मेधा पाटकर, आकृति कक्कड़, जो मदियाथ, अंशु गुप्ता, शैलेश गांधी, महाराष्ट्र के पूर्व डीजीपी - प्रवीण दीक्षित, आदि ने अपनी उपस्थिति से उत्सव की शोभा बढ़ाई थी।
यहां करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
आईआईटी बॉम्बे के वार्षिक सामाजिक उत्सव अभ्युदय के 10वें संस्करण के दो दिवसीय सामाजिक उत्सव से जुड़ने के लिए और प्रतियोगिताओं, कार्यशालाओं, कार्यक्रमों और संगीत कार्यक्रमों का हिस्सा बनने के लिए यहां रजिस्टर करें:
abhyudayiitb.org/socialfest