फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनाव से युवाओं का दिल दे रहा दगा

Wed, 20 Aug 2014 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
शरीर एक वाहन की तरह है और दिल इसका इंजन। पर लोगों में रुटीन चेकअप को लेकर जागरूकता नहीं है। इसलिए लंबे समय और दूर तक इस गाड़ी को चलाने के लिए दिल को संभालकर रखना जरूरी है। मगर ज्यादा आरामदायक जिंदगी और धूम्रपान की लत में पड़ कर युवाओं का दिल दगा दे रहा है।
विज्ञापन


अनियमित दिनचर्या और दौड़ती जिंदगी में बेतहाशा तनाव से बुढ़ापे में मिलने वाला दिल का रोग अब युवाओं को भी तेजी से चपेट में ले रहा है। मंगलवार को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में सिलवनिया यूएसए में भारतीय मूल के विख्यात हृदय विशेषज्ञ डा. राज दबे ने हृदय रोगों पर जीएमसी फैकल्टी के साथ अनुभव साझा किए।

डा. दबे ने सुपर स्पेशलिटी में कई सर्जरी में अपना योगदान दिया। मंदिरों के शहर जम्मू पहली बार आए इंडो वैसकुलर और कांप्लेक्स वैसकुलर में विशेषज्ञ डा. दबे ने कहा कि भारत में पश्चिमी सभ्यता को बढ़ावा मिलने से इसका रोजमर्रा की दिनचर्या पर सीधा प्रभाव पड़ा है, जिससे ज्यादा युवा प्रभावित हैं।
विज्ञापन


धूम्रपान का चलन बढ़ा है। यहां लोगों में रुटीन चेकअप को लेकर जागरूकता नहीं है। युवाओं में शारीरिक गतिविधियां न के बराबर रह गई हैं। डाइट पर कोई संतुलन नहीं है, जिससे सीधा असर दिल पर पड़ रहा है। अमूमन 40 की उम्र में मिलने वाले हृदय रोग अब 20 साल के जवानों को हो रहे हैं।

कार्डियोलाजी विभाग के एचओडी डा. सुशील शर्मा ने कहा कि ऐसी वर्कशाप से आधुनिक तकनीक पर चर्चा करने के साथ मरीजों को विदेशी चिकित्सा का लाभ देने के प्रयास किए गए हैं। ऐसी वर्कशाप को नियमित किया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें