कुछ चटपटा खाने का मन है तो आप ये रेसिपी जरूर ट्राई करें। चार लोगों के लिए पालक और मेथी के पत्तों से बनी काफुली तीस मिनट में बन जाएगी।
सामग्री-
पालक के पत्ते: 250 ग्राम
मेथी के पत्ते: 100 ग्राम
हरी मिर्च: 3
जीरा: 1 चम्मच
अदरक लहसुन पेस्ट 1 चम्मच
हींग: 1 चुटकी
धनिया पाउडर: 1/2 चम्मच
हल्दी पाउडर: 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर: 1/2 चम्मच
चावल का पेस्ट 1 बड़ा चम्मच
दही: 2 बड़े चम्मच
स्वाद के लिए नमक
सरसों का तेल: 2 बड़े चम्मच
पानी: 1 1/2 कप
घी: 1 बड़ा चम्मच
विधि-
सबसे पहले पालक और मेथी के पत्तों को धो लें और कूकर में हरी मिर्च डालकर धीमी आंच में एक सीटी आने तक पकाएं। कूकर में पत्तियों के साथ्ा पानी बिल्कुल न डालें। अब कूकर में पकाए इस मिश्रण को ठंडा होने के बाद पीस लें।
अच्छी तरह पिस जाने के बाद कढ़ाई में सरसों का तेल गरम करें। फिर इसमें लहसुन अदरक के पेस्ट को हल्का भूरा होने तक पकाएं। इसमें जीरा, हिंग, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें। मसाला भुन जाने के बाद इसमें पीसा हुआ पत्तियों को पेस्ट डाले और सही से मिलाएं।
अब इसे पानी डालकर उबलने को रख दें। इसके बाद चावल का पेस्ट डालें और सही से मिलाएं। अंत में दही डालने के बाद कढ़ाई को पांच से सात मिनट के लिए ढक दें। अगर मिश्रण गाड़ा है तो आप उसमें और पानी डाल सकते हैं। आपकी डिश तैयार हैं। इसे रोटी और चावल के साथ सर्व कर सकते है।