फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाही गोश्त कोरमा

Fri, 14 Feb 2014 01:47 PM IST
कोमल तनेजा, रेसिपी एक्सपर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
मांसाहार के शौकीनों के लिए शाही गोश्त कोरमा एक बेहतरीन डिश है जिसे आप किसी भी खास मौके पर ट्राइ कर सकते हैं। इसकी आसान विधि इस प्रकार है।
विज्ञापन


सामग्री
पांच सौ ग्राम मटन, एक चम्मच मटन का मसाला, अदरक का रस, एक चम्मच लहसुन का रस, एक चम्मच नींबू का रस, नमक और काली मिर्च स्वादानुसार। दो कप कटा प्याज, दो कप गाढ़ा दही, दो चम्मच तेल, दो चम्मच मक्खन, दो लंबी कटी हरी मिर्च, बारीक किए खड़े मसाले (एक तेजपत्ता, दो-तीन लौंग, पांच-छह काली मिर्च के दाने, दो हरी इलायची, एक दालचीनी, चुटकी भर जायफल)।
विज्ञापन


सीजनिंग
आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच चाट मसाला, एक चौथाई चम्मच व्हाइट पेपर, नमक स्वादानुसार, बादाम और काजू पेस्ट (25 ग्राम उबले हुए बादाम, 25 ग्राम काजू, आधा कप दूध, एक चौथाई कप कसा हुआ खोया)।
विज्ञापन


गार्निशिंग
हरा धनिया, पतला और लंबा कटा अदरक।

बनाने की विधि
- मटन को धोएं और मसाला लगाकर एक घंटे के लिए फ्रिज मे रख दें।
- कुकर मे तेल और घी डालकर गर्म करें और उसमें खड़ा मसाला डालें।
- फ्राई होने के बाद उसमें प्याज और हरी मिर्च डालें।
- प्याज लाल हो जाने के बाद उसमें मसाला और मटन के डालें।
- कुछ मिनट पकने के बाद उसमे दही डालें।
- पांच मिनट तक आंच तेज कर दें और फिर धीमी कर दें।
- ढक्कन हटाकर उसमें मसाले, काजू, बादाम और खोये का पेस्ट डालें।
- अच्छी तरह से मिक्स करें, पांच मिनट तक और फिर क्रीमी और मिल्की शाही कोरमा तैयार।
- डिश पर धनिया के पत्ते और कटे अदरक की गार्निश करें।
- गर्मागर्म पराठे या चावल के साथ परोसें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें