फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसाला पालक पूरी

Fri, 14 Feb 2014 11:39 AM IST
वीणा गुप्ता, रेसिपी एक्सपर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दियों के मौसम में पालक की मसालेदार पूरियां सेहतमंद और स्वादिष्ट विकल्प हैं। जानें इनकी विधि।
विज्ञापन


सामग्री
पालक 200 ग्राम, मल्टीग्रेन आटा 200 ग्राम, नमक स्वादानुसार, अदरक पेस्ट एक बड़ा चम्मच, हरी मिर्च का पेस्ट एक छोटा चम्मच, अमचूर पाउडर एक छोटा चम्मच, गरम मसाला एक छोटा चम्मच, ऑलिव ऑयल तलने के लिए, चाट मसाला ऊपर से बुरकने के लिए।
विज्ञापन


बनाने की विधि
सबसे पहले पालक को धोकर साफ करें और इसे उबालकर मिक्सी में पीस लें।

पालक पेस्ट में आटा, नमक, अदरक, हरी मिर्च पेस्ट और मसाले को मिलाकर कड़ा गूंथ लें। 10-15 मिनट के लिए इसे ढंककर रख दें। आटे की छोटी-छोटी पूरियां बनाकर तेल में तल लें।
विज्ञापन


अब आपकी मसाला पालक पूरी बनकर तैयार है। इसे चाट मसाला बुरककर गरम-गरम परोसें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें