फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूपायन अचीवर अवार्ड्सः भेजें प्रवृष्टियां

विज्ञापन
विज्ञापन
संघर्षों से जूझते हुए आगे बढ़ती उत्तर प्रदेश की तेजस्वी, प्रेरक और अनुकरणीय महिलाओं को सम्मानित करने के लिए अमर उजाला ने रूपायन अचीवर अवार्ड्स अभियान की शुरुआत की है।
विज्ञापन


तीन चरणों में पूरे होने वाले इस अभियान के तहत जीवन के किसी भी क्षेत्र में प्रेरक, समाजोपयोगी और अनुकरणीय काम करने वाली महिलाएं स्वयं अपने बारे में अमर उजाला को प्रविष्टि भेज सकती हैं या फिर कोई जानकार उनके काम का हवाला देकर नामांकन कर सकता है।

प्रविष्टि एवं नामांकन का फार्म रविवार के अमर उजाला के अंक में प्रकाशित होगा। इस फार्म को भरकर अमर उजाला के नोएडा अथवा लखनऊ कार्यालय को भेजा जा सकता है। प्रविष्टियों और नामांकनों की पहले चरण में जांच अमर उजाला की संपादकीय टीम करेगी।
विज्ञापन


चयनित प्रविष्टियों की फील्ड-जांच भी की जाएगी और इस तरह चुनी गई अनुकरणीय महिलाओं की प्रोफाइल अमर उजाला की साप्ताहिक पत्रिका रूपायन के विशेषांक में अक्तूबर के पहले पखवाड़े में प्रकाशित होगी।

इन प्रोफाइलों पर पाठकों की राय उनके वोटों के जरिए जानी जाएगी। पाठकों के वोटों के आधार पर चयनित सर्वश्रेष्ठ 15 महिलाओं को 26 अक्तूबर को लखनऊ में एक भव्य समारोह में सम्मानित करने के लिए बुलाया जाएगा।

सामाजिक क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखने वाले जजों का एक पैनल इन 15 चयनित महिलाओं की जीवन गाथा उन्हीं की जुबानी सुनेगा। निर्णायक मंडल उनसे सीधी बात करके श्रेष्ठतम अनुकरणीय महिलाओं का चयन करेगा, जिन्हें विशेष तौर पर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें