फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष सहित चार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

Thu, 18 Sep 2014 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक ऑपरेटर्स यूनियन कार्यालय में गोलीकांड का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने यूनियन के अध्यक्ष कुलदीप सिंह कींगू सहित चार लोगों को नामजद किया है।
विज्ञापन


हत्या सहित कई अन्य संगीन धाराओं के तहत नामजद हुए इन आरोपियों के अलावा अन्य लोगों की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है। इस बीच पुलिस ने नामजद दो आरोपियों सहित चार लोगों को हिरासत में लिया है।

सिटी थाना पुलिस के अनुसार गोलीकांड मामले में कुलदीप सिंह कींगू, मनमोहन सिंह दोनों निवासी वार्ड आठ, मंजीत सिंह निवासी राजबाग, हरबंस सिंह निवासी वार्ड 14 को नामजद किया गया है।
विज्ञापन


मामले में अन्य आरोपी भी हैं जिनके नाम क्रमवार पहचान में लाए जा रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ आरपीसी की धारा 302, 307, 323, 147, 148, 149 और 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने नामजद मनमोहन सिंह और हरबंस सिंह के अलावा अन्य आरोपियों में शामिल अंकुश निवासी वार्ड आठ और दीपक राज निवासी वार्ड 12 को हिरासत में लिया है।

एसएसपी कठुआ मोहन लाल ने कहा कि ट्रक ऑपरेटर्स यूनियन कार्यालय में गोलीकांड मामले के सभी आरोपियों को काबू करने के लिए बड़े स्तर पर छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन


विभिन्न टीमों का गठन कर आरोपियाें को हिरासत में लेने के लिए बीते दिन से ही रवाना कर दिया गया है। इस बीच पुलिस ने चार आरोपियों को काबू कर लिया है। एसएसपी ने कहा कि बहुत जल्द आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें