तीन लोगों के लिए झोली बनाने के लिए सामग्री -
बेसन (बेसन): 1 कप
कटा पालक के पत्ते: 1 कप
दही: 3 कप
सरसों का तेल: 2 बड़े चम्मच
लहसुन का पेस्ट: 1 चम्मच
जीरा: 1 चम्मच
साबुत लाल मिर्च: 4
हींग: 1 चुटकी
हल्दी पाउडर: 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर: 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर: 1/4 छोटा चम्मच
स्वाद के लिए नमक
पानी
विधि -
बेसन, हल्दी, धनिया पाउडर को पानी के साथ मिलाकर (ज्यादा गाड़ा नहीं) मिश्रण बनाएं। अब इसमें दही मिलाएं और अगर जरुरत हो तो पानी भी मिलाएं। अब कढ़ाई में तेज गरम करें और लहसुन का पेस्ट हल्का भूरा होने तक भूने। भूने हुए लहसुन के पेस्ट में मेथी के बीज, साबुत लाल मिर्च और हींग डालें।
अब दही और बेसन का मिश्रण और लाल मिर्च पाउडर डालें व सही से मिलाएं। इस मिश्रण को उबलने दें, फिर नमक मिलाएं। अब इसमें कटा पालक डालें और पांच मिनट के लिए पकाएं। झोली तैयार है। इसे चावल के साथ सर्व करें।