फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे पहुंचें संगम

विज्ञापन
विज्ञापन
रेल मार्ग
विज्ञापन

दिल्ली की तरफ से
दिल्ली से इलाहाबाद के लिए कई सीधी ट्रेन हैं। प्रयागराज, दूरंतो, रीवांचल एक्सप्रेस, शिवगंगा, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस जैसी कुछ प्रमुख ट्रेनें रात में दिल्ली से चलकर सुबह इलाहाबाद पहुंचती हैं। पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए दिल्ली से होकर पहुंचना बेहतर होगा। जोधपुर, अजमेर, जयपुर से सीधी गाडिय़ां इलाहाबाद के लिए हैं।

मुम्बई की तरफ से
मुम्बई, पुणे, नासिक, मनमाड, खंडवा, जबलपुर से आने वालों के लिए कई ट्रेन हैं। महाराष्ट्र से सटे गुजरात के इलाके के लोग भी मुम्बई से ही ट्रेन पकड़ें तो बेहतर है।
विज्ञापन


दक्षिण भारत वालों के लिए
चेन्नई, बंगलुरु, कोच्चि ऐसी जगहें हैं, जहां से इलाहाबाद के लिए सीधी ट्रेने हैं। केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश के श्रद्धालुओं के लिए गंगा कावेरी, संघमित्रा, वाराणसी-रामेश्वरम एक्सप्रेस, वाराणसी-कोच्चि एक्सप्रेस बेहतर हैं।

कोलकाता की तरफ से
इलाहाबाद, दिल्ली-कोलकाता मुख्य मार्ग पर बीच में पड़ता है। साफ है कि कोलकाता से ढेरों ट्रेनें हैं। कोलकाता जाने वाली सभी ट्रेनें बिहार होकर जाती हैं सो वहां के लोगों को भी लाभ मिलेगा। इसके अलावा उड़ीसा से भी सीधी ट्रेन इलाहाबाद के लिए है।

हवाई सेवा
इलाहाबाद हवाई मार्ग केवल दिल्ली से जुड़ा है। एयर इंडिया की तरफ से एक प्लेन प्रतिदिन है। बाकी जगहों से इलाहाबाद पहुंचने के लिए निकटतम हवाई अड्डा वाराणसी और लखनऊ हैं।
विज्ञापन


सड़क मार्ग
इलाहाबाद सड़क मार्ग से लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, आगरा, दिल्ली तथा मध्य प्रदेश के कई प्रमुख शहरों से सीधे जुड़ा है।

ये भी जरूर देखें

० इलाहाबाद जंक्शन के अलावा प्रयाग, रामबाग प्रमुख स्टेशन हैं जहां तक बाहर से ट्रेनें आती हैं। इन स्टेशनों से संगम के लिए ऑटो की सुविधा है। जंक्शन से संगम के कुछ पहले परेड तक के लिए सिटी बस की भी सेवा है।
० शहर के बाहर फाफामऊ, झूंसी, नैनी स्टेशनों पर उतरकर भी ऑटो या सिटी बस से संगम पहुंचा जा सकता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें