फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
आप अगर मेले में अकेले जा रहे हैं या फैमिली के साथ जाने का प्लान बना रहे हैं तो सबसे पहले अपनी यात्रा के बारे में पूरी जानकारी जुटाएं। यदि आप किसी टूर ऑपरेटर या ट्रैवल कम्पनियों से कोई टूर पैकेज ले रहे हैं तो उसकी पूरी जानकारी अवश्य कर लें। खासकर टूर पैकेज में क्या शामिल है और क्या नहीं? यह जानना बहुत जरूरी है। सफर शुरू करने से पहले अपना मोबाइल व चार्जर साथ रखना ना भूलें। एक बैटरी टॉर्च भी यात्रा में काम आती है। इंटरनेट की सहायता से भी ट्रैवल डेस्टीनेशंस की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन


अपने साथ ट्रैवल वॉलेट जरूर रखें, इसमें आप कैश और दूसरे जरूरी डॉक्युमेंट्स रख सकते हैं, इस बात का ध्यान रखें कि ट्रैवल डॉक्युमेंट्स जैसे पासपोर्ट, वीजा, टिकट, हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड, डेबिट कार्ड्स व क्रेडिट कार्ड्स अलग-अलग पॉकेट में रखें।

आप मेला स्थल की गाइड बुक अपने साथ जरूर रखें। इससे आपको डेस्टिनेशन ढूंढने में परेशानी नहीं होगी और आप ट्रिप भी एंजॉय कर सकेंगे।

यदि आप कोई मेडिसिन यूज कर रहे हैं तो यात्रा के हिसाब से उतने दिन की दवा रखना ना भूलें। साथ ही टूर डेस्टीनेशंस पर उस दवा की उपलब्धता की जानकारी भी लेना लाभकारी होता है।
विज्ञापन

 
कोशिश की जाए कि मेले में कीमती सामान न लाएं यदि पास में कीमती सामान है तो उसे अपने होटल कमरे के सेफ में सुरक्षित रखकर ही बाहर जाएं।

यदि आप मेला स्थल पर घूमने जा रही हैं तो आर्टिफिशियल ज्वैलरी पहननी चाहिए अपना मोबाइल, कैमरा, रिकॉर्डर सावधानी से अपने परस रखें।

अंजान लोगों से कभी भी अपनी यात्रा के विवरण, पर्सनल डिटेल, होटल रूम नम्बर के बारे में डिस्कस ना करें।

यदि आप बच्चों के साथ मेले में गए हैं तो उसकी एक लेटेस्ट फोटो अपने पास रखना ना भूलें।
 
यदि आप महिला हैं तो कभी भी अनजान जगह और अनजान लोगों से के साथ बात न करें, कहीं भी कुछ भी खाने से बचें। ट्रैवल के दौरान खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन


यदि आप पूरे परिवार के साथ यात्रा कर रहे हैं तो बच्चो और बुर्जुगों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें और उनकी जरूरत की दवाईयां भी साथ रखें।

यात्रा के दौरान बीच-बीच में आराम करते रहें, नींद पूरी करते रहें, यह लम्बी यात्रा के लिए जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें