फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब जैसी स्वादिष्ट है दिल्ली की दाल मक्खनी

Thu, 13 Feb 2014 03:25 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में हो रही शादी हो जन्मदिन या फिर कोई खुशी। दाल के रूप में दाल मक्खनी ही परोसी जाती है। फिर आप भी परोसिये दिल्ली की शाही दाल मक्खनी को।
विज्ञापन


बनाने की सामग्री
2 टी-कप साबुत उड़द की दाल, नमक स्वादानुसार, 20 ग्राम अदरक का पेस्ट, 20 ग्राम लहसुन का पेस्ट, 120 मिली. टोमैटो प्यूरी, 1 टीस्पून पिसी लाल मिर्च, 150 ग्राम सफेद मक्खन, 150 मिली. क्रीम।
विज्ञापन


4 लोगों के लिए बनाने की विधि
उड़द की दाल साफ कर लें, इसे धोकर पूरी रात के लिए भिगो दें।

सुबह दाल को एक हांडी में डालकर नमक और डेढ़ लीटर पानी मिलाएं और आंच पर चढ़ाएं। जब एक बार उबाल आ जाये तो इसे ढककर धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक पानी दो तिहाई न रह जाये और दाल पक न जाय।
विज्ञापन


एक लकड़ी की कलछी से दाल को थोड़ा सा घोंट दें। अब इसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट मिलाएं। फिर टोमैटो प्यूरी, लाल मिर्च, मक्खन डालकर ठीक से मिला लें।

इसे 45 मिनट तक पकाने के बाद क्रीम मिलाएं फिर हिलाते हुए 10 मिनट और पकाएं। इसे मक्खन के साथ सजाकर गरमागरम परोसें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें