फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इरा सीवरेज कार्य की सीबीआई जांच की मांग

Wed, 16 Jul 2014 08:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में 132 करोड़ के इरा सीवरेज कार्य में धांधलियों का आरोप लगाते हुए बुधवार को जम्मू वेस्ट असेंबली मूवमेंट के झंडे तले लोगों ने प्रदर्शन किया और इस पूरे मामले की सीबीआई से जांच करवाने की मांग की। इस दौरान मूवमेंट के प्रधान सुनील डिंपल ने कहा कि इरा सीवरेज कार्य की वजह से लोगों की दुकानों और घरों में बारिश का पानी घुस जाता है। इस वजह से लोगों को भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने इस अवसर पर इरा, नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियरों को चेतावनी दी कि वह न्यू प्लाट में सीवरेज कार्य को पूरा करें नहीं तो आंदोलन को तेज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान मौके पर पहुंचे नगर निगम कमिश्नर किरण वात्तल और अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त कल्याण सिंह को डिंपल ने सीवरेज कार्य की सीबीआई से जांच करवाने का ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने कहा कि सीवरेज कार्य के चलते जम्मू पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में गंदगी का आलम है। यातायात समस्या का भी हल न किए जाने पर भी कड़ी नाराजगी प्रकट की गई। प्रदर्शन में कस्तूरी लाल, शाम स्वरूप शर्मा, विनोद सूरी, विजय शर्मा, पीसी कपूर, प्रेम खजूरिया, राजन, अनिल अबरोल, सतीश अबरोल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें