फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: गाने बजाने को लेकर युवक की चाकू घोंपकर हत्या, पांच पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
गाने बजाने को लेकर युवक की चाकू घोंपकर हत्या, पांच पकड़े
विज्ञापन

नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी जिले के गोविंदपुरी थाना इलाके के तुगलकाबाद गांव में मंगलवार को मामूली विवाद में युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। युवक प्रेम बर्मन (22) कॉल सेंटर में काम करता था। गोविंदपुरी थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चार नाबालिग समेत पांच आरोपियों को पकड़ लिया है।इनके पास से वारदात में इस्तेमाल खून से सने दो चाकू व कपड़े बरामद हुए हैं। पुलिस वारदात में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि प्रेम और तुगलकाबाद एक्सटेंशन निवासी सुमित दोनों पक्ष संजय कॉलोनी के पास पार्क में पार्टी कर रहे थे। वहां गाना बजाने को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। आरोपियों का पक्ष तेज आवाज में गाना बजा रहा था, इस पर प्रेम ने उनसे गाने की आवाज कम करने को कहा। आरोपी भड़क गए और अपने कुछ अन्य दोस्तों को मौके पर बुला लिया। आरोपियों ने प्रेम पर चाकू सेे कई वार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें