फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर बाजार में युवक की चाकू घोंपकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। सदर बाजार इलाके में दो भाइयों ने मिलकर एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त जैकी उर्फ जयकिशन (34) के रूप में हुई है। हत्या के कुछ ही देर बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को इलाके से ही गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राम उर्फ तुकाराम (40) और कमल (34) के रूप में हुई है। दोनों सगे भाई हैं। मृतक के खिलाफ चार आपराधिक मामले दर्ज थे। पुलिस की पूछताछ में आरोपी कमल ने बताया कि जैकी ने झगड़े में उसके भाई राम का सिर फोड़ दिया था। यह देखकर उससे रहा नहीं गया और जैकी की हत्या कर दी। दोनों आरोपियों ने बीच-बचाव कराने आए एक अन्य युवक पर भी चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त अंटो अल्फोंस ने बताया कि वारदात शुक्रवार रात सरला, चौक, जुल्हन बस्ती, सदर बाजार में हुई। बस्ती के ही रहने वाले जैकी और राम का किसी बात पर झगड़ा हो गया। दोनों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। जैकी अभी राम को पीट ही रहा था कि उसका भाई कमल वहां आ गया। भाई को पिटता देखा तो वह उसे बचाने का प्रयास करने लगा। बाद में वह भागकर घर गया और रसोई वाला चाकू लेकर आ गया। आरोप है कि राम ने जैकी को काबू किया। कमल ने ताबड़तोड़ चाकू के कई वार उस पर कर दिए। पड़ोसी युवक सौरव ने उसे बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसकी गर्दन पर भी चाकू मर दिया, उसके हल्का कट लगा। वह जान बचाकर वहां से भाग गया। इधर आरोपी जैकी के जमीन पर गिरने के बाद भी उसे मारते रहे।
जैकी के अचेत होने पर आरोपी वहां से भाग गए। जैकी का साला सुरेश कुमार उसे बाड़ा हिंदूराव अस्पताल ले गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने सुरेश कुमार की शिकायत पर हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें