फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: रंजिश में युवक को चाकू मारा, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। आदर्श नगर में रंजिश में कुछ लड़कों ने एक युवक को चाकू मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। युवक की पहचान संजू के रूप में हुई है। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, संजू परिवार के साथ लालबाग इलाके में रहता है। वह इलाके में स्थित एक बैंक्वेट हॉल में हेल्पर है। आदर्श नगर थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में संजू ने बताया कि 9 नवंबर की रात वह पेट्रोल पंप की ओर जा रहा था। इसी दौरान इलाके में रहने वाले कुछ लड़कों ने उसे घेर लिया। एक से उसका पुराना विवाद चल रहा था। उसने अपने दोस्तों को उसपर हमला करने के लिए कहा। एक लड़के ने चाकू से उसकी जांघ पर हमला कर दिया। संजू का आरोप है कि हमलावरों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर पिटाई कर दी और पेट्रोल पंप की ओर घसीटकर ले जाने लगे। चोट की वजह से वह बेहोश हो गया। जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें